{"_id":"65e16ecbe744d9ffdf06273b","slug":"ed-team-raids-piyush-soni-residence-in-balod-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod: पीयूष सोनी के आवास पर ईडी की टीम ने दी दबिश, डीएमएफ मामले में रडार पर हैं पीयूष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod: पीयूष सोनी के आवास पर ईडी की टीम ने दी दबिश, डीएमएफ मामले में रडार पर हैं पीयूष
Fri, 01 Mar 2024 12:25 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:25 PM IST
सार
बालोद में ईडी की टीम ने दबिश दी है। ईडी की टीम सुबह से ही पीयूष सोनी के आवास पर मौजूद है। वहीं, कोरबा में कांग्रेस नेता जेपी अग्रवाल के घर में ईडी की टीम ने छापा मारा है।
विज्ञापन
ईडी की छापेमारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बालोद जिले के डोंडी नगर में ईडी ने दबिश दी। पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया के प्रतिनिधि पीयूष सोनी के आवास पर शुक्रवार सुबह पांच बजे ईडी की टीम दो वाहनों में सवार होकर पहुंची। पीयूष सोनी डीएमएफ मामले में कुछ दिनों पहले ईडी की की रडार पर आए थे।
विज्ञापन
डीएमएफ मामले में आया था नाम
पीयूष सोनी का नाम कुछ दिन पहले ईडी द्वारा जारी किए गए एक प्रेस नोट में जिला खनिज संस्थान न्यास में हुए कामों के मामले में सामने आया था। इसके बाद से वह ईडी के रडार पर थे। अंतत: आज टीम ने छापेमारी की है। पूछताछ जारी है और दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
कौन हैं पीयूष सोनी
कांग्रेस सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री रहे अनिला भेड़िया के यह प्रतिनिधि रहे हैं। दांडी क्षेत्र का काम उनके द्वारा देखा जा रहा था, लेकिन इनका हस्तक्षेप पूरे प्रदेश में बताया जाता था। अब प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमार कार्रवाई की है।
विज्ञापन
यहां भी दबिश
कोरिया बालोद और कोरबा में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दस्तक दी है। बैकुंठपुर के जल संसाधन विभाग के रेस्ट हाउस में आज तड़के ईडी की दो गाड़ियां पहुंची, जहां उन्होंने रेस्ट हाउस में रह रहे जनपद पंचायत बैकुंठपुर के सीईओ राधेश्याम मिर्झा से पूछताछ शुरू की है। वहीं, बालोद में पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया के प्रतिनिधि पीयूष सोनी के डौंडी निवास घर में ईडी की टीम पहुंची है। साथ ही कोरबा में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के करीबी के घर पर भी ईडी की टीम पूछताछ कर रही है।
कांग्रेस नेता जेपी अग्रवाल के घर में 9 लोगों की टीम कर रही है जांच
ईडी की टीम कांग्रेस नेता जेपी अग्रवाल के घर में छापेमारी की। दो इनोवा कार में 9 लोग जेपी अग्रवाल के घर पहुंचे हैं और दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। छापा किस कारण पड़ा है यह अभी तक साफ नहीं हो सका है। डीडीएम रोड स्थित जेपी अग्रवाल के घर के बाहर पुलिस की टीम तैनात है। बताया जा रहा है सुबह टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान अचानक दरवाजा खटखटाया और सीधे अंदर घुस गई। इसके बाद पूछताछ शुरू की गई।