{"_id":"64d21dac93a10f87300f10a6","slug":"ed-raids-office-of-contractor-naresh-verma-in-korba-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raid In Korba : ठेकेदार नरेश वर्मा के कार्यालय पर ईडी की छापेमारी, आठ सदस्यीय टीम पहुंचने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raid In Korba : ठेकेदार नरेश वर्मा के कार्यालय पर ईडी की छापेमारी, आठ सदस्यीय टीम पहुंचने से मचा हड़कंप
Tue, 08 Aug 2023 04:19 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 08 Aug 2023 04:19 PM IST
सार
शहर में लगातार ईडी की छापेमारी जारी है। एक के बाद एक व्यवसायी इसकी चपेट में आ रहा है। आज टीम ने ठेकेदार नरेश वर्मा के कार्यालय पर छापेमारी की है।
विज्ञापन
ईडी की छापेमारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा शहर के जाने-माने ठेकेदार नरेश वर्मा (बीबी वर्मा ) के कार्यालय पर ईडी की टीम ने मंगलवार को छापेमारी की है। दो वाहन से ईटी के आठ अधिकारी ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ठेकेदार नरेश वर्मा के कार्यालय पर पहुंचे। अधिकारी ठेकेदारी से जुड़े कागजात खंगाल रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि एक के बाद एक व्यवसायी और सरकारी दफ्तरों में छापेमारी कर ईडी की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। टीम ने सीतामढ़ी मुख्य मार्ग पर थोक पान व्यवसायी शिव अग्रवाल के यहां दबिश दी थी, जिसके बाद रूढ़मल अग्रवाल के यहां छापा मारा था। यहां से तमाम दस्तावेज जब्त किए गए थे। वहीं, कटघोरा में भी रजिस्ट्रार कार्यालय में ईडी ने दबिश दी थी। यहां एनएच मुख्य मार्ग पर मुआवजा संबंधित दस्तावेजों की जांच करने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन