{"_id":"6a964f088149339778070db7","slug":"ed-raids-in-kk-chandravanshi-house-bhilai-former-pa-to-bhupesh-baghel-govt-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूपेश बघेल के पीए रहे केके के घर में ED का छापा: दो गाड़ियों से पहुंची टीम, दस्तावेजों की हो रही जांच-पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूपेश बघेल के पीए रहे केके के घर में ED का छापा: दो गाड़ियों से पहुंची टीम, दस्तावेजों की हो रही जांच-पड़ताल
Tue, 01 Sep 2026 09:35 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Tue, 01 Sep 2026 09:35 AM IST
सार
ED Raid in CG: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पीए रहे केके चंद्रवंशी के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेड पड़ी है। मंगलवार की सुबह छह बजे के आस-पास ईडी की टीम ने छापा मारा है।
विज्ञापन
दो गाड़ियों से पहुंची ईडी की टीम
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ED Raid in CG: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पीए रहे केके चंद्रवंशी के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेड पड़ी है। मंगलवार की सुबह छह बजे के आस-पास ईडी की टीम ने छापा मारा है। दो गाड़ियों में सवार होकर पांच से आठ अधिकारियों की टीम पहुंची हुई है। फिलहाल दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि ईडी के करीब आठ अधिकारी सुबह छह बजे के आस-पास दो गाड़ियों में सवार होकर चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई के निवास पर पहुंचे। टीम घर के अंदर दस्तावेजों की जांच-पड़ताल कर रही है। सभी कागजातों की छानबीन कर रही है। सुरक्षा को लेकर मौक पर जवान तैनात किए गए हैं। ईडी की टीम किस मामलों को लेकर यह कार्रवाई कर रही है कि, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
केके के घर पर छापेमारी के बाद से छत्तीसगढ़ की राजनीतिक फिजा फिर गरमा सकती है। कांग्रेस फिर विरोध प्रदर्शन कर सकती है। फिलहाल ईडी की टीम केके चंद्रवंशी के निवास में कागजों की छानबीन कर रही है। ईडी की जांच जारी है। खबर लिखे जाने तक यह मालूम नहीं चल सका है कि जांच के दौरान क्या-क्या सामने आया? फिलहाल, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि मामले क्या है।
विज्ञापन