फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   ED and IT two strong allies of CG BJP says CM Bhupesh baghel

'ED और IT बीजेपी के दो मजबूत साथी': CM भूपेश बघेल ने कहा- ये इधर बयान देते हैं, उधर छापा पड़ता है

Sun, 30 Jul 2023 03:20 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 30 Jul 2023 03:20 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। पुलिस हेलीपैड में विपक्षी सांसदों के मणिपुर जाने पर सीएम ने कहा कि मणिपुर में स्थिति भयावह है। वो वापस आयेंगे तो संसद में भी बात होगी। यदि वहां जाना दिखावा है तो कमेटी क्यों बनवाना चाहते हैं।

विज्ञापन
ED and IT two strong allies of CG BJP says CM Bhupesh baghel
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। पुलिस हेलीपैड में विपक्षी सांसदों के मणिपुर जाने पर सीएम ने कहा कि मणिपुर में स्थिति भयावह है। वो वापस आयेंगे तो संसद में भी बात होगी। यदि वहां जाना दिखावा है तो कमेटी क्यों बनवाना चाहते हैं। वहां की स्थिति पहले ठीक कर लें। 90 दिन से मणिपुर जल रहा है पर केंद्र सरकार बहाने ढूंढ रही है। भारत सरकार की ये नाकामी है। बीजेपी के 1300 करोड़ के गोबर घोटाले पर कहा कि ढाई सौ करोड़ का गोबर खरीदे हैं, तो घोटाला कहा से हुआ। ये बयान देते हैं और जांच होती है। हमारी सरकार बनी है तब से छापा पड़ रहा है। ये उधर बयान देते हैं, इधर  छापा पड़ता है। बीजेपी के ईडी और आईटी दो मजबूत साथी हैं। बीजेपी वाले गौठान घूम लें उसमें क्या रखा है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


बाघों के घटने के मामले में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हम लगातार बाघों की संख्या बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। बाघों का मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र आना जाना चलता रहता है। हमने दूसरे राज्यों से भी बाघ देने की मांग की है। बीजेपी के मुफ्त गारंटी को लेकर दिए जा रहे विज्ञापन पर सीएम ने कहा यूपीए सरकार के समय यह गारंटी दी गई थी। वर्ष 1985 में इंदिरा आवास की शुरुआत हुई थी। इन्होंने इंदिरा आवास का नाम बदल दिया पर कार्यक्रम वही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
'2011 के बाद जनगणना नहीं हुई'

सीएम ने कहा कि साल 2011 के बाद जनगणना नहीं हुई है। ये लोग गरीबी को आवास का लाभ देना नहीं चाहते। एक अप्रैल से हमने आर्थिक सर्वेक्षण कराया अभी स्टडी चल रही है। हमारी सरकार नये हितग्राहियों को आवास देगी। देश आजाज हुआ तब से मुफ्तक में वैक्सीन मिल रहा है। बीजेपी लगातार झूठ परोसने काम कर रही है। ये बताए विदेश से कालाधन कितना आया। महंगाई कम करके की बात कही थी कितना कम हुआ। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी। ये लोग पूर्ववर्ती सरकार की संचालित योजना को अपना बता रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed