फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   durg-forex-trading-fraud-18-63-lakh-woman-arrested-nagpur

छत्तीसगढ़: फॉरेक्स ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा, 18.63 लाख की ठगी करने वाली महिला नागपुर से गिरफ्तार

Mon, 19 Oct 2026 02:40 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Mon, 19 Oct 2026 02:40 PM IST
सार

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग प्रशिक्षण संस्थान खोलने के नाम पर 18.63 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सुपेला पुलिस ने आरोपी महिला मीनल चौहान को नागपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन
durg-forex-trading-fraud-18-63-lakh-woman-arrested-nagpur
धोखाधड़ी करने वाली महिला आरोपी नागपुर से गिरफ्तार। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दुर्ग में सुपेला पुलिस ने फॉरेक्स और ट्रेडिंग प्रशिक्षण संस्थान खोलने के नाम पर 18.63 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली महिला आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गई आरोपी भिलाई के मदर टेरेसा नगर की निवासी 35 वर्षीय मीनल चौहान है। पुलिस ने आरोपी महिला के पास से एक कार भी जब्त की है और उसे अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश का दिया झांसा
कृषि व्यवसाय से जुड़े प्रार्थी अक्षय राठौर की पहचान एक परिचित व्यक्ति के माध्यम से मीनल चौहान से हुई थी। आरोपी महिला ने प्रार्थी को रायपुर के वीआईपी चौक स्थित करेंसी टावर में 'फिनविजन' और 'फिनविजन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट' के नाम से फॉरेक्स व ट्रेडिंग प्रशिक्षण संस्थान शुरू करने का प्रस्ताव दिया था। आरोपी ने दावा किया कि यदि प्रार्थी इस संस्थान में अपना पैसा निवेश करता है तो उसे हर महीने बहुत बड़ा मुनाफा हासिल होगा। इस झांसे में आकर प्रार्थी व्यापार में साझेदार बनने और निवेश करने के लिए राजी हो गया था।
विज्ञापन


विभिन्न खातों में जमा कराए लाखों रुपये
प्रार्थी की शिकायत के अनुसार दिसंबर, 2025 से जून, 2026 के बीच संस्थान के संचालन, रखरखाव और प्रचार-प्रसार के लिए अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से कुल 21,96,675 रुपये दिए गए थे। इस रकम का इस्तेमाल कार्यालय के किराये, कर्मचारियों के वेतन भुगतान, विज्ञापन, सोशल मीडिया पर प्रचार और अन्य जरूरी व्यावसायिक खर्चों के लिए किया जाना था। बाद में आरोपी महिला ने दी गई रकम में से केवल 3,33,000 रुपये ही वापस किए। इसके बाद भी 18,63,675 रुपये की बकाया राशि रह गई, जिसे आरोपी ने वापस करने से साफ मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग कांड में बिहार कनेक्शन, बेगूसराय के युवक को पुलिस ने कहां पकड़ा?


पुलिस ने नागपुर से आरोपी को पकड़ा
पीड़ित अक्षय राठौर ने इस धोखाधड़ी के संबंध में 18 सितंबर  को सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने आरोप लगाया कि संस्थान के संचालन और ट्रेडिंग से मुनाफा दिलाने का भरोसा देकर उससे रकम ली गई थी, लेकिन बकाया पैसा वापस नहीं किया गया।

सुपेला पुलिस ने दर्ज कर जांच के बाद भिलाई के मदर टेरेसा नगर की निवासी आरोपी मीनल चौहान को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी के पास से एक कार भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed