{"_id":"64d07c4462285e3ef1055983","slug":"youth-died-due-to-drowning-in-shivnath-river-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रेंडशिप डे पर गई जान: दोस्तों के साथ गया था पिकनिक मनाने, देखते ही देखते उफनती नदी में युवक हुआ गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रेंडशिप डे पर गई जान: दोस्तों के साथ गया था पिकनिक मनाने, देखते ही देखते उफनती नदी में युवक हुआ गायब
Mon, 07 Aug 2023 10:38 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 07 Aug 2023 10:38 AM IST
सार
जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में फ्रेंडशिप डे के दिन शिवनाथ नदी में बने एनीकेट पर एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया हुआ था। अचानक पैर फिसलने की वजह से युवक उफनती नदी में जा गिरा।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में फ्रेंडशिप डे के दिन शिवनाथ नदी में बने एनीकेट पर एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया हुआ था। अचानक पैर फिसलने की वजह से युवक उफनती नदी में जा गिरा। देखते ही देखते वह नदी के तेज बहाव में गायब हो गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी थी। आज सुबह उसका शव नदी के किनारे मिला।
विज्ञापन
जेवरा सिरसा पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान भिलाई के कांट्रैक्टर कॉलोनी सुपेला वार्ड-17 निवासी विकास यादव 25 वर्ष के रूप में हुई है। युवक रविवार शाम चार से पांच बजे के बीच अपने दोस्तों के साथ फ्रेंडशिप डे मानने जेवरा सिरसा खमरिया भाटा के शिवनाथ नदी के किनारे गया था। सभी दोस्त घाट के किनारे बैठकर पार्टी और मस्ती कर रहे थे। तभी अचानक विकास का पैर फिसलकर गया और नदी के तेज बहाव में गिर गया। लोगों ने उसे बचाने के लिए आवाज लगाई लेकिन देखते ही देखते वो तेज बहाव में गायब हो गया।
विज्ञापन
जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी चेतन चंद्राकार ने बताया कि युवक के बहाने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची दो घंटे तक युवक की तलाश की गई लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को बंद करना पड़ा। आज सुबह युवक का शव नदी किनारे पानी में तैरते हुए मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन