फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Young man murder revealed police arrested accused woman she was absconding since incident in Durg

Durg: युवक की हत्या का खुलासा, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वारदात के बाद से थी फरार

Sun, 18 Aug 2024 08:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग भिलाई Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 18 Aug 2024 08:18 PM IST
सार

दुर्ग में उतई थाना पुलिस ने युवक के हत्या के मामले की गुत्थी को सुलझा लिया है इस मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है आरोपिया ने घटना के दिन युवक पर लोहे के सब्बल से वार कर हत्या की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गई थी।

विज्ञापन
Young man murder revealed police arrested accused woman she was absconding since incident in Durg
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग में उतई थाना पुलिस ने युवक के हत्या के मामले की गुत्थी को सुलझा लिया है इस मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है आरोपिया ने घटना के दिन युवक पर लोहे के सब्बल से वार कर हत्या की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गई थी। पुलिस ने आरोपिया को बलौदा बाजार गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


उतई थाना क्षेत्र के चुनकट्टा गांव के हिरेन्द्र सिन्हा ने 3 साल पहले अपने खेत में रखवाली का काम करने के लिए मृतक मोहन साहू नाम के युवक को रखा हुआ था मोहन खेत में बने मकान में अकेले रहता था मोहन मूलत ओडिसा का रहने वाला था। एक माह पूर्व मृतक मोहन ने अपने साथ एक महिला को बाड़ी में लेकर आया और पत्नी बनाकर अपने साथ रखा हुआ था। 12 अगस्त को बाड़ी मालिक हिरेन्द्र सिन्हा ने जब मृतक को कॉल किया तो मोबाइल बंद बताया जिसके बाद हिरेन्द अपने बाड़ी जाकर देखा तो कमरे के बाहर से ताला बंद मिला और मृतक मोहन खून से लथपथ कमरे के अंदर बंद था जिसे ताला तोड़कर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो। 
विज्ञापन


पुलिस को जब इसकी सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर जांच में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक के साथ मुंहबोला पत्नी घटना के बाद से फरार है जिसकी पतासाजी की गई और टेक्निकल इनपुट के आधार पर मृतक के साथ रहने वाली द्रोपती उर्फ रानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसमे युवती ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपिया ने पुलिस के पूछताछ में बताया कि मृतक मोहन साहू से उसकी पहचान रायपुर रेलवे स्टेशन में हुई थी और महिला ने अपनी परेशानी मृतक को बताई जिसके बाद मृतक और आरोपिया दोनो चुनकट्टा के बाड़ी में लेकर आया और दोनो पति पत्नी के तरह रहने लगे। मृतक शराब पीने का आदी था और शराब के नशे आए दिन वाद विवाद करता था जिससे परेशान होकर महिला वापस घर जाना चाहती थी लेकिन मृतक आरोपिया को लगातार धमकी दे रहा था कि तुम्हारा अश्लील वीडियो बनाया हूं घर जाने को जिद करेगी तो अश्लील वीडियो को तुम्हारे पति को भेज दूंगा आरोपिया मृतक के हरकतों से अत्यधिक परेशान हो गई थी। 11 अगस्त को मृतक शराब के नशे में आकर आरोपिया को गाली गलौज कर मारपीट करने के बाद से गया आरोपिया ने 12 अगस्त की अलसुबह उठकर सोया हुआ मोहन साहू पर सब्बल से 3 बार वार कर दरवाजे को बाहर से ताला लगाकर फरार हो गई थी आरोपिया ने मृतक का मोबाइल भी लेकर फरार हो गई थी।


उतई थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि बाड़ी में रखवाली करने वाले मोहन साहू की मुहबोला पत्नी को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है मृतक का मोबाइल को भी बरामद किया गया है।पुलिस ने आरोपिया द्रोपती उर्फ रानी को लवन बलौदा बाजार से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed