{"_id":"676be9bb123b9cf2680c09b7","slug":"young-man-found-in-an-injured-state-was-admitted-to-hospital-in-durg-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg: घायल अवस्था में मिले युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती, मौत के बाद जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg: घायल अवस्था में मिले युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती, मौत के बाद जांच में जुटी पुलिस
Wed, 25 Dec 2024 04:47 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 25 Dec 2024 04:47 PM IST
सार
दुर्ग में अमलेश्वर थाना क्षेत्र पाहंदा गांव में देर रात युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुर्ग में अमलेश्वर थाना क्षेत्र पाहंदा गांव में देर रात युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिए। युवक के शरीर में कई जगह धारदार हथियार से हमला करने के निशान पाया गया है।पुलिस ने मामले की जानकारी लगाने पर हत्या की संभावना जताते हुए जांच में जुट है। पुलिस 5 से 6 युवकों हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पाहंदा गांव के उमेश यादव 16 वर्षीय रात में अपने दोस्तो के साथ मेला मंडई घूमने गया था।जहां से घर वापस जा रहा था इसी दौरान सड़क किनारे उमेश यादव को खून से लथपथ गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ था राहगीरों से सड़क हादसे में घायल समझकर झीठ अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृत के शरीर पर धारदार हथियार से वार करने का निशान मिला है जिसके बाद डॉक्टरो ने इसकी जानकारी अमलेश्वर पुलिस को दी।पुलिस अस्पताल पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेजवा दिया है।
विज्ञापन
पाटन एसडीओपी प्रभारी हरीश पाटिल ने बताया कि अस्पताल से जानकारी मिली की एक 16 वर्षीय युवक को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे है जिसके मौत हो गई और उसके शरीर पर धारदार हथियार से वार कर चोट पहुंचाया गया जिसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंचकर युवक के शव को पीएम के लिए भेजवकर जांच में जुट गई है पुलिस मृतक के दोस्तो के साथ अन्य लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन