फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Woman murdered by slitting her throat with a sharp weapon in Bhilai

Bhilai: महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 12 Sep 2023 03:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 12 Sep 2023 03:25 PM IST
सार

ज्ञात आरोपी द्वारा धारदार हथियार से गला रेतकर मौत की घाट उतार दिया। पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध कायम कर जांच शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Woman murdered by slitting her throat with a sharp weapon in Bhilai
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिलाई के उतई थाना क्षेत्र में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला का शव घर से कुछ ही दूरी पर राम जानकी राइस मिल के पास मिला है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


उतई थाना प्रभारी कपिल देव पाण्डेय ने बताया कि उतई के आदर्श नगर के पास आज सुबह एक महिला की खून से सनी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।  ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका की पहचान उतई आदर्श नगर निवासी जमुना बाई गोस्वामी के रूप में की गई। 

विज्ञापन


मृतक जमुना के तीन बच्चे हैं और वह अपने पति से अलग रहती थी सोमवार रात आठ बजे वह घर से निकली थी रात में काफी देर तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास तलाश की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। आज सुबह छह बजे के आसपास लोगों ने राइस मिल के पास जमुना की लाश देखी। अज्ञात आरोपी द्वारा धारदार हथियार से गला रेतकर मौत की घाट उतार दिया। पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध कायम कर जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed