फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Vehicles in Health Minister Shyam Bihari Jaiswal convoy collide three cars damaged in Durg

Durg: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के काफिले में चल रही गाड़ियों में टक्कर, तीन कार क्षतिग्रस्त

Tue, 25 Mar 2025 03:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 25 Mar 2025 03:07 PM IST
सार

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एक दिवसीय दुर्ग दौरे पर हैं। स्वास्थ्य मंत्री जिला अस्पताल का निरी चौकी क्षेत्र के हाईटेक अस्पताल के पास उनके काफिले में चल रही तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। किसी को नुकसान नही हुआ लेकिन तीनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
Vehicles in Health Minister Shyam Bihari Jaiswal convoy collide three cars damaged in Durg
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एक दिवसीय दुर्ग दौरे पर हैं। स्वास्थ्य मंत्री जिला अस्पताल का निरी चौकी क्षेत्र के हाईटेक अस्पताल के पास उनके काफिले में चल रही तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। किसी को नुकसान नही हुआ लेकिन तीनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री दुर्ग से कचांदूर मेडिकल कॉलेज जाते समय स्मृति नगर स्थित हाईटेक अस्पताल के पास मंत्री के काफिले में अचानक पूर्व विधायक सावला राम डहारे की गाड़ी बीच में जाने के कारण दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा की गाड़ी आपस में टकरा गई। इस घटना में किसी को चोट नहीं लगी लेकिन तीनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना से साफ है कि प्रोटोकॉल नियमों का उल्लंघन देखने को मिला है। इस मामले में पुलिस को अभी किसी प्रकार की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि इसके पहले भी दुर्ग में सीएम विष्णु देव साय के काफिले में अचानक गाय आने से उनके काफिले के एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी। वहीं डिप्टी सीएम अरुण साव के सेलुद से दुर्ग आते समय एक निजी वाहन काफिले के बीच में घुसने का मामला सामने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed