फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Union Home Minister Amit Shah to visit Durg tomorrow traffic plan issued

शाह की कल दुर्ग में जनसभा: गृहमंत्री के दौरे को लेकर 500 जवानों की तैनाती, रूट डायवर्ट; पार्किंग के ऐसे इंतजाम

Wed, 21 Jun 2023 04:59 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 21 Jun 2023 04:59 PM IST
सार

एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि 22 जून को होने वाले कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों व जवानों को निर्देश दिए गए हैं। दुर्ग रेंज और पुलिस मुख्यालय से भी फोर्स बुलाई गई है। 

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah to visit Durg tomorrow traffic plan issued
अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के गुरुवार को दुर्ग दौरे को लेकर पुलिस ने चाक-चौबंध सुरक्षा व्यवस्था की है। गृहमंत्री शाह रविशंकर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसे देखते हुए पुलिस ने चार लेयर में सुरक्षा व्यवस्था की है। पहली लेयर कार्यक्रम स्थल में मंच के पास रहेगी, दूसरी सभा स्थल के बाहर, तीसरे में जवान पार्किंग स्थल से सभा स्थल तक वाहनों की आवाजाही को रोकेंगे और चौथे लेयर के जवान मुख्य मार्गों पर तैनात रहेंगे। इसके लिए 500 जवानों की तैनाती गई है। वहीं पार्किंग के इंतजाम भी किए गए हैं। 

विज्ञापन


गृहमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा के साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस ने भी कार्यक्रम में जुटने वाली भीड़ और सुरक्षा के बिंदुओं को ध्यान में रखकर तैयारी शुरू कर दी है। रविशंकर स्टेडियम के गेट पर ही मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे। सभा स्थल तक जाने वाले सभी लोगों की पूरी तरह से जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि 22 जून को होने वाले कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों व जवानों को निर्देश दिए गए हैं। दुर्ग रेंज और पुलिस मुख्यालय से भी फोर्स बुलाई गई है। 
विज्ञापन




अलग-अलग जगह से आने वालों के लिए अलग पार्किंग
केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन को लेकर शहर में भारी वाहनों प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। 

  • मानस भवन और नाना नानी पार्क में वीआइपी पार्किंग बनाई गई है। जहां सांसद, विधायक व अन्य बड़े नेताओं के वाहन खड़े होंगे। वहां से वे सभी पैदल कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • राजनांदगांव और बालोद से आने वाले लोग पुलगांव चौक, पोटिया चौक, महाराजा चौक से सोनी फर्नीचर के सामने से होते हुए मिनी स्टेडियम पद्मनाभपुर पहुंचेंगे।
  • पाटन व उतई से आने वाले लोग एमडी चौक, जेल तिराहा से न्यू पुलिस लाइन होकर गर्ल्स कालेज पहुंचेंगे और वहां वाहन खड़े करेंगे। 
  • धमधा की ओर से आने वाले ग्रीन चौक, रेलवे स्टेशन से मालवीय नगर चौक होकर पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचेंगे और वहां वाहन खड़ा करेंगे। 
  • नेशनल हाईवे और नेहरू नगर की ओर से आने वाले लोग वाय शेप ब्रिज से साइंस कालेज, मालवीय नगर चौक से होकर अजजा/अजा बालक छात्रावास और खालसा पब्लिक स्कूल में बनाई गई पार्किंग में वाहन खड़ा करेंगे। 


जनकल्याण योजनाओं के लाभार्थियों को करेंगे संबोधित
केंद्रीय गृहमंत्री केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण योजनाओं के लाभार्थियों को सबसे पहले संबोधित करेंगे। इसके बाद वे भाजपा के सातों मोर्चों के कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। रेंज के आईजी आनंद छाबड़ा ने स्वयं मोर्चा संभाल रखा है। रविशंकर स्टेडियम में चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवानों को तैनात किए गए हैं। रेंज के सातों जिलों के एसपी भी मॉनिटरिंग कर रहे है। जवानों ने मंगलवार को एक मॉकड्रिल भी की। जिसमें हैलीपेड से आयोजन स्थल तक की सुरक्षा और मूवमेंट की बारीकियों को परखा गया।

मिनट टू मिनट जारी कार्यक्रम
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दुर्ग पहुंचने को लेकर मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया गया। जिसमें दोपहर 1:35 बजे जयंती स्टेडियम हैलीपेड भिलाई पहुंचेंगे। जहां से सड़क मार्ग से पद्मश्री पड़वानी गायिका उषा बारले के निवास पहुंचे और उनसे मुलाकात करेंगे। गृहमंत्री 20 मिनट उषा बारले के निवास में रुकेंगे। इसके बाद दोपहर 2:10 बजे सड़क मार्ग से पंडित रविशंकर स्टेडियम दुर्ग पहुंचेंगे। जहां जनसभा को संबोधित करेंगे। गृहमंत्री दोपहर 3 बजे सड़क मार्ग से रविशंकर स्टेडियम से जयंती स्टेडियम भिलाई के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed