{"_id":"69634fd22354b646140c42cf","slug":"two-youths-arrested-for-begging-in-saffron-attire-one-of-them-is-a-muslim-in-durg-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्ग: भगवा वेश में भीख मांग रहे दो युवक गिरफ्तार, एक मुस्लिम युवक भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग: भगवा वेश में भीख मांग रहे दो युवक गिरफ्तार, एक मुस्लिम युवक भी शामिल
Sun, 11 Jan 2026 01:49 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:49 PM IST
सार
दुर्ग जिले में भगवा वस्त्र पहनकर साधु के भेष में घर-घर भीख मांगने वाले दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूछताछ में पता चला कि उनमें से एक वक मुस्लिम है और उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
विज्ञापन
भगवा वेश में भीख मांग रहे दो युवक गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्ग जिले में भगवा वस्त्र पहनकर साधु के भेष में घर-घर भीख मांगने वाले दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूछताछ में पता चला कि उनमें से एक वक मुस्लिम है और उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। स्थानीय लोगों को उनके हाव-भाव पर शक होने पर जब उनसे सवाल पूछे गए तो युवक घबरा गया और रोने लगा। उसने भीख में मांगे पैसे वापस लौटाने की बात कही। इसकी सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
साथियों के साथ भिलाई आकर मांग रहे थे भीख
जामुल थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में पकड़े गए युवक ने अपना नाम हवलदार और पिता का नाम मुस्तफा बताया। उसने स्वीकार किया कि वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और अपने कुछ साथियों के साथ भिलाई आया हुआ था। वे अलग-अलग इलाकों में जाकर साधु का वेश धारण कर भीख मांगते थे। जब वे जामुल थाना क्षेत्र में भीख मांग रहे थे, तो स्थानीय लोगों को उन पर संदेह हुआ और उन्होंने सवाल-जवाब शुरू कर दिए। युवकों के घबराने पर बजरंग दल को सूचना दी गई।
विज्ञापन
पुलिस कर रही है पूछताछ, एक और व्यक्ति हिरासत में
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने साधु का वेश बनाए युवकों को थाने पहुंचाया। पूछताछ के दौरान, एक युवक ने अपने एक साथी का नाम बताया जो मौर्या टॉकिज के पास एक मजार के आसपास रुका हुआ था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दूसरे व्यक्ति को भी हिरासत में ले लिया है। दोनों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। छावनी सीएसपी प्रशांत पैकरा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और भगवा वस्त्र पहने युवक को हिरासत में लिया। उसके बताए पते पर एक अन्य युवक को भी पकड़ा गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन