फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Three people died in a collision between bikes two people were seriously injured in Durg

Durg: बाइकों की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल, घटना से परिजनों का बुरा हाल

Tue, 28 May 2024 04:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 28 May 2024 04:46 PM IST
सार

दुर्ग के नेवई थाना क्षेत्र में दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों मोटर साइकिल में सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Three people died in a collision between bikes two people were seriously injured in Durg
सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग के नेवई थाना क्षेत्र में दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों मोटर साइकिल में सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।

विज्ञापन


नेवई थाना क्षेत्र के उमरपोटी मार्ग में बीती रात कैंप-1 शास्त्री नगर निवासी खिलेश कुमार सिन्हा और उसका साथी दिलीप निषाद के साथ उमरपोटी से लौट रहा था । इस दौरान मरोदा का रहने वाला जीतू निषाद अपने दो साथियों के साथ मोटर साइकिल में उमरपोटी की ओर जा रहा था। दोनो मोटर साइकिल के बीच जबरदस्त टक्कर हुई जिसमे सभी लोगो गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना मिलने पर नेवई थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी को अस्पताल भिजवाया गया जहां डॉक्टरों ने 3 लोगो की मृत घोषित कर दिया वही दो लोगो का इलाज जारी है।

विज्ञापन

 

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि दो बाइक आपस में टक्कर हुई है जिसमे एक बाइक में सवार कैंप -1 शास्त्री नगर निवासी खिलेश कुमार सिन्हा व दिलीप निषाद तथा दूसरे मोटर साइकिल में सवार मरोदा निवासी जीतू कुमार निषाद की मौत हो गई है। मृतक जीतू निषाद के साथ मोटर साइकिल पर दो अन्य युवक बैठे थे जो घायल हैं तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। बहरहाल नेवई पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर तहकीकात कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed