{"_id":"66d415055646794f160b5299","slug":"three-deaths-so-far-in-the-district-due-to-swine-flu-23-new-patients-reported-in-durg-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg: स्वाइन फ्लू से जिले में अब तक तीन की मौत, 23 नए मरीज आए सामने, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg: स्वाइन फ्लू से जिले में अब तक तीन की मौत, 23 नए मरीज आए सामने, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग
Sun, 01 Sep 2024 12:47 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग भिलाई
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 01 Sep 2024 12:47 PM IST
सार
दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का कहर फिर से देखने को मिला रहा है जिले में स्वाइन फ्लू से अब तक 3 लोगो की मौत हो चुकी है जबकि अब तक 23 मरीज सामने आ चुका है भिलाई और कुम्हारी क्षेत्र में स्वाइन फ्लू के मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू से जिले में अब तक तीन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का कहर फिर से देखने को मिला रहा है जिले में स्वाइन फ्लू से अब तक 3 लोगो की मौत हो चुकी है जबकि अब तक 23 मरीज सामने आ चुका है भिलाई और कुम्हारी क्षेत्र में स्वाइन फ्लू के मरीज सामने आए हैं स्वाइन फ्लू के तीनों मरीजों को रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही भिलाई श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज और चंदूलाल चंद्राकार मेडिकल कॉलेज में दो-दो मरीजों का इलाज चल रहा है वही तीन मरीजों का इलाज घर पर ही चल रहा है।
विज्ञापन
जिले में 20 दिन के भीतर स्वाइन फ्लू के 23 मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग भी बीमारी को लेकर अलर्ट मोड पर है। सभी मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री तलाश कर रही है।मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार 31 अगस्त को सेक्टर 4 निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। इससे पहले सेक्टर 5 और कुम्हारी निवासी 2 बुजुर्गों की स्वाइन फ्लू से अपनी जान गवाई है। मौत की पुष्टि जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने की है।
विज्ञापन
कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग के जरिए सभी शासकीय अस्पतालों सहित निजी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं जहां भी स्वाइन फ्लू के नए मरीज मिल रहे हैं वहां उनके परिजन और आसपास के लोगो की भी जांच करने के निर्देश दिए है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्र में कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की भी जांच कर उन्हें दवाइयां दी जा रही है।
विज्ञापन