फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   The thief was caught by CISF personnel inside the plant in Bhilai

Bhilai News: एशिया के सबसे बड़े प्लांट में नहीं थम रही चोरियां, चोरी करते हुए चोर को दबोचा

Tue, 26 Dec 2023 10:16 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 26 Dec 2023 10:16 AM IST
सार

भिलाई में एशिया के सबसे बड़े प्लांट में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। प्लांट के अंदर चोरी का सामना ले जाते हुए चोर को सीआईएसएफ के जवानों ने पकड़ लिया।

विज्ञापन
The thief was caught by CISF personnel inside the plant in Bhilai
चोर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशिया के सबसे बड़े प्लांट में चोरी मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के अंदर से लोहा और कॉपर चोरी करने का है। नई तरीका अपनाते हुए चोर ने चोरी करने के लिए चार पहिया वाहन को मॉडीफाइड कर प्लांट के अंदर चोरी का सामना ले जाते हुए चोर को सीआईएसएफ के जवानों ने पकड़ लिया।

विज्ञापन


सीआईएसएफ ने चेकिंग के दौरान एक कार को पकड़ा। कार चालक ने प्लांट में चोरी करने के लिए कार में गुप्त केबिन बना रखा था। इसके अलावा प्लांट में प्रवेश करने के लिए दूसरे बीएसपी कर्मी के नाम का फर्जी गेटपास बनवा रखा था। भट्ठी पुलिस ने आरोपी के पास से कार व करीब 170 किलो कॉपर वायर को जब्त कर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


भिलाई भट्टी थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि सीआईएसएफ के एसआई धमेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। कि प्लांट के मेनगेट पर पहली पारी में आरक्षक रवि प्रकाश ड्यूटी पर तैनात था। सुबह करीब 7 बजे एक सफेद रंग की कार मेन गेट के आउट गेट से बाहर जाने के लिए पहुंची। उस दौरान आरक्षक ने कार को रोक लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार की चेकिंग दौरान कार की पिछली सीट के नीचे गुप्त केबिन नजर आया। जिसे खोलकर चेक करने पर अंदर कॉपर केबल का स्क्रैप मिला। पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम संजय कुमार राठी निवासी मिनी माता नगर एरिया नेवई का होना बताया। इसके बाद कार चालक के पास मौजूद गेट पास की जांच की गई तो उस पर फोटो चालक था लेकिन नाम शिव कुमार वर्मा दर्ज था। 

मौके से जब्त कॉपर स्कैप का वजन 170 किग्रा बरामद किया गया  जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 8 हजार रुपए आंकी गई है। सीआईएसएफ ने आरोपी को पकड़कर भट्टी पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी संजय राठी ने बताया कि कार जोरातराई निवासी लक्ष्मी तांडी की थी। 


उसके साथ ही चोरी की योजना बनाई थी। लक्ष्मी तांडी ने ही उसका फोटो लगाकर दूसरे नाम के गेटपास बनवाकर दिया था। लक्ष्मी तांडी के कहे अनुसार वह प्लांट के अंदर प्रवेश करके ब्लास्ट फर्नेंस-8 के पास पहुंचा जहां से उसकी मदद से कॉपर केबल कार के केबिन में छुपा लिया था। पुलिस दूसरा आरोपी लक्ष्मी तांडी की पुलिस ने पतासाजी में जुट है पुलिस ने दोनो आरोपी के खिलाफ धारा 379, 419, 465, 468, 471, 120(बी) के तहत मामला दर्ज किया है आरोपी संजय राठी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed