{"_id":"66ed595b5dcddc41480e8783","slug":"suspicious-death-of-an-undertrial-prisoner-in-central-jail-in-durg-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg: केंद्रीय जेल में एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, गांजा तस्करी के मामले में कई महीने से बंद था सुंदरजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg: केंद्रीय जेल में एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, गांजा तस्करी के मामले में कई महीने से बंद था सुंदरजीत
Fri, 20 Sep 2024 04:45 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 20 Sep 2024 04:45 PM IST
सार
दुर्ग में केंद्रीय जेल में एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत हो गई मृतक कैदी गांजा तस्करी के मामले में पिछले कई महीने से जेल बंद था। पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजन और दंडाधिकारी के समक्ष पीएम कराया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्ग में केंद्रीय जेल में एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत हो गई मृतक कैदी गांजा तस्करी के मामले में पिछले कई महीने से जेल बंद था। पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजन और दंडाधिकारी के समक्ष पीएम कराया गया।
विज्ञापन
सुपेला थाना क्षेत्र के सुंदरजीत जाल को 23 अक्तूबर 2023 को पाटन थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी करते पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिसके बाद से विचाराधीन कैदी जेल में बंद था लेकिन कल रात अचानक तबियत खराब होने के बाद जेल प्रबंधन ने जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतक सुंदरजीत जाल पिछले 11 महीने से जेल में बंद था। घटना की सूचना मिलने पर पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज गया है जहां सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए मृतक कैदी का दंडाधिकारी और परिजनों की मौजूदगी में पीएम कराया गया।
विज्ञापन
पद्मनाभपुर थाना प्रभारी अम्बिका प्रसाद ध्रुव ने बताया कि कैदी की मौत की जानकारी मिलने पर शव का पीएम के लिए परिजनों और दंडाधिकारी को बुलाकर पीएम की कार्यवाही की गई है पीएम रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।