{"_id":"642815231c25ae4460035a48","slug":"six-month-old-child-stolen-from-home-found-dead-in-pond-in-chhattisgarh-durg-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से चोरी मासूम का तालाब में मिला शव: दो दिन पहले हुआ था लापता, मां बोली- काले कपड़े पहने व्यक्ति ने उठाया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से चोरी मासूम का तालाब में मिला शव: दो दिन पहले हुआ था लापता, मां बोली- काले कपड़े पहने व्यक्ति ने उठाया था
Sat, 01 Apr 2023 04:57 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 01 Apr 2023 04:57 PM IST
सार
दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि, बच्चे के परिजन के अलग-अलग बयान सामने आ रहे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसके पेट में मां का दूध था। दूध पीने के एक से दो घंटे के भीतर बच्चे की मौत हुई है। बच्चे की मां ने पूछताछ में बताया है कि घटना वाले दिन रात में काला कपड़े में कोई आया और बच्चे को उठाकर ले गया।
विज्ञापन
सिद्धार्थ (फाइल फोटो)।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में चोरी हुए छह माह के बच्चे का शव शनिवार को तालाब में मिला है। बच्चे को दो दिन पहले देर रात सोते समय घर से ही कोई उठाकर ले गया था। बताया जा रहा है कि बच्चे की मां शौच के लिए गई थी, उसी समय वारदात हुई है। बच्चे के लापता होने की शिकायत परिजनों ने पुलिस में की थी। बच्चे की मां का कहना है कि काले कपड़े पहने किसी व्यक्ति को उसने घर में देखा था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला नगपुरा चौकी क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हिर्री निवासी दिलीप यादव की पत्नी मालती यादव डिलीवरी के बाद से ही अपने मायके में रहकर इलाज करा रही थी। दिलीप अपने ही गांव में मजदूरी करता है। परिजनों का कहना है कि 30 मार्च की रात करीब दो बजे मालती अपनी मां मुन्नी बाई के साथ शौच के लिए घर से बाहर गई थी। जब लौटी तो बिस्तर पर सो रहा उसका छह माह का बच्चा सिद्धार्थ नहीं था। इस बात की जानकारी मालती ने परिजनों को दी। इसके बाद सब उसे आसपास तलाश करते रहे, पर पता नहीं चला।
विज्ञापन
इस बीच शनिवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के ही तालाब में किसी बच्चे का तैरता हुआ शव देखा। बात फैली तो सिद्धार्थ के परिजन भी पहुंच गए। तालाब से बच्चे का शव निकाला गया तो उसकी पहचान हो गई। मामले की जांच के लिए अलग से एक स्पेशल टीम बनाई है। यह टीम परिजनों और गांव में पूछताछ कर रही है। पुलिस इस मामले में परिजनों और आसपास के लोगो का बयान ले रही है। साथ ही मायके और ससुराल वालों के बीच के संबंधों को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन