फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   safe stolen from liquor shop was recovered it was cut with a gas cutter in presence of excise officer in Durg

Durg: शराब दुकान से चोरी हुई तिजोरी बरामद, आबकारी अधिकारी की मौजूदगी में गैस कटर से कटी, निकली खाली

Sat, 03 Aug 2024 05:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग,छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग,छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 03 Aug 2024 05:50 PM IST
सार

दुर्ग में सिटी कोतवाली पुलिस ने 26 जुलाई को शासकीय शराब दुकान से चोरी हुई तिजोरी जेसीबी की मदद से लेकर कोतवाली थाने पहुंची। जहां पुलिस और आबकारी अधिकारी की मौजदूगी में गैस कटर से काटा गया।

विज्ञापन
safe stolen from liquor shop was recovered it was cut with a gas cutter in presence of excise officer in Durg
शराब दुकान से चोरी हुई तिजोरी बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग में सिटी कोतवाली पुलिस ने 26 जुलाई को शासकीय शराब दुकान से चोरी हुई तिजोरी जेसीबी की मदद से लेकर कोतवाली थाने पहुंची। जहां पुलिस और आबकारी अधिकारी की मौजदूगी में गैस कटर से काटा गया। लेकिन तिजोरी के काटे जाने के बाद तिजोरी खाली निकली। यानी की अज्ञात चोरों ने तिजोरी में रखे सारे नगदी रकम को पहले ही लेकर चंपत हो चुके थे।

विज्ञापन


सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में 26 जुलाई को देशी शराब दुकान से हुऐ चोरी के बाद पुलिस को सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी थी। जिसमे चार आरोपी द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे है। जिसकी जांच सिटी कोतवाली और क्राइम की टीम लगातार लगे हुए थे पुलिस को सूचना मिली कि शराब दुकान से चोरी हुए तिजोरी शराब दुकान के पीछे खेत में लावारिस हालत में पड़ा हुआ है जिसके बाद तिजोरी को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे गैस कटर से खोला गया लेकिन तिजोरी में रखे लाखो रुपए गायब मिले। 
विज्ञापन


इस तिजोरी में देशी शराब दुकान में होने वाली प्रतिदिन की बिक्री की रकम को रखा जाता था वही विदेशी शराब की बिक्री के एक और पेटी को बरामद किया है उसमे भी रखे लाखो रुपए गायब खाली पेटी मिली है। तिजोरी और पेटी में शराब की बिक्री के 10 लाख से अधिक के रकम रखे थे जो अज्ञात चोरों ने चोरी कर फरार हो गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed