फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   RTO raided illegal showroom in Durg

दुर्ग में आरटीओ का एक्शन: अवैध शोरूम पर छापा, ट्रेड लाइसेंस नहीं; चेतावनी देते हुए नए वाहन जब्त

Thu, 30 May 2024 09:25 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 30 May 2024 09:25 PM IST
सार

दुर्ग में आज क्षेत्रीय परिवहन विभाग ने एक अवैध शोरूम पर छापा मारा। तीन नए वाहनों को जब्त किया गया है और ई-रिक्शा संचालक के मालिक को चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
RTO raided illegal showroom in Durg
अवैध शो रूम पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्षेत्रीय परिवहन विभाग ने पाटन में अवैध रूप से ई-रिक्शा, लोडर वाहन विक्रय करने की शिकायत पर आरटीओ दुर्ग एसएल लकड़ा के निर्देश पर आज एक टीम ने अवैध शो रूम पर दबिश देकर जांच की। जांच में एक डीलर के द्वारा विक्रय करने के लिए गाडिय़ां रखी गई थी। 

विज्ञापन


विभाग के द्वारा मैनेजर से शो रूम के संबंध वैध दस्तावेज दिखाने को कहा गया। लेकिन मैनेजर कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया। मैनेजर ने बताया कि डीलरशिप रायपुर के श्रेयांश चंद्राकर के पास है। विभाग ने ट्रेड लाइसेंस नही पाए जाने पर को रूम में रखे गाड़ियों को जप्ति की कार्यवाही की है।
विज्ञापन


आरटीओ को टीम ने शो रूम में केटरॉन कंपनी के एक ई-रिक्शा, एक ई-कार्ट और जेएसए कंपनी की एक ई-कार्ट कुल तीन नए वाहन बेचने के लिए रखे गए थे। जिन्हे आरटीओ ने जब्त किया। शो रूम को सील बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शो रूम के मैनेजर ने आरटीओ को बताया कि व्यवसाय प्रमाण पत्र रायपुर का लेकर उसी प्रमाण पत्र के आधार पर पाटन में वाहन विक्रय किया जा रहा था। मैनेजर को इस संबंध में नोटिस देकर आरटीओ दुर्ग के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया है। कार्रवाई में आरटीओ निरीक्षक विष्णु ठाकुर, उप निरीक्षक शशिकांत बंजारे समेत अन्य कर्मचारी शामिल थे।


आरटीओ निरीक्षक विष्णु ठाकुर ने बताया कि ई-रिक्शा के अवैध रूप से शो रूम संचालित करने की शिकायत मिलने पर आरटीओ विभाग ने शो रूम पर जांच कार्यवाही की गई। जांच के दौरान एक ही परिमिशन से रायपुर और पाटन में ई-रिक्शा शो रूम का संचालन किया जा रहा था। शो रूम में रखे तीन नए वाहनों को जब्त कर नोटिस जारी किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed