फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Police succeeded in the case of theft of crores in the house of BJP MLA's relative in Durg

Durg: भाजपा विधायक के रिश्तेदार के घर हुई करोड़ों के चोरी के मामले में पुलिस को सफलता, मास्टरमाइंड हिरासत में

Mon, 13 Feb 2023 10:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 13 Feb 2023 10:00 AM IST
सार

दुर्ग में भाजपा विधायक के रिश्तेदार के घर हुई करोड़ों के चोरी के मामले में पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस ने मास्टरमाइंड को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के चार सदस्यों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के पास से तीन किलो सोना, 15 किलो चांदी समेत छह लाख नगद मिलकर तीन करोड़ की रिकवरी कर ली गई है
 

विज्ञापन
Police succeeded in the case of theft of crores in the house of BJP MLA's relative in Durg
सीसीटीवी में कैद आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के रिश्तेदार पंकज राठी के घर हुई करोड़ों रुपये की चोरी करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के चार सदस्यों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गोवा से हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन किलो सोना, 15 किलो चांदी समेत छह लाख नगद मिलकर तीन करोड़ की रिकवरी कर ली गई है आरोपियों ने चार अन्य घरों में एक करोड़ से ज्यादा की चोरी करना भी स्वीकार किया है। पुलिस इस मामले में जल्द खुलासा करेगी।
विज्ञापन


गिरोह के मास्टर माइंड कई बार जा चुका है जेल
पुलिस से मिली जानाकारी के अनुसार चोर गिरोह का मास्टर माइंड नागपुर में चोरी मामले में 12 साल जेल की सजा काटने के बाद बाहर आया और फिर से अपना गैंग बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने लगा। मास्टर माइंड साल 2015 में चरोदा स्थित यूनियन बैंक में डकैती में शामिल था। इस मामले में पुलिस जल्द खुलासा करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा विधायक के रिश्तेदार के घर करोड़ों की चोरी
पद्मनाभपुर थाना इलाके में सात फरवरी को आदर्श नगर के पंकज राठी के घर का ताला तोड़कर करोड़ों रुपये की चोरी हुई थी। पंकज राठी पेशे से सिविल कांट्रेक्टर और पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के रिश्तेदार हैं। जो अपने पूरे परिवार के साथ घर में ताला लगाकर बृजमोहन अग्रवाल की बेटी की शादी में शामिल होने रायपुर गए थे। 

वहां से वापस आए तो पता चला कि चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोरों ने यहां से दो किलो सोना, 15 किलो चांदी समेत 10 लाख की नगदी चोरी हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगलाना शुरू किए। जिसमें मास्टर माइंड का फुटेज सामने आया था। जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed