फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Police shaved heads of two miscreants and took out a procession made them raise this slogan in Durg

Durg: पुलिस ने दो बदमाशों का सिर मुंडवा कर निकाला जुलूस, लगवाया ये नारा

Wed, 18 Sep 2024 05:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 18 Sep 2024 05:28 PM IST
सार

दुर्ग में वैशाली नगर पुलिस ने आज दो चाकूबाज बदमाशों का सिर मुंडवा कर जुलूस निकाला। इस दौरान दोनों बदमाशों से अपराध करना पाप है पुलिस हमारा बाप है का नारा लगवाया गया।

विज्ञापन
Police shaved heads of two miscreants and took out a procession made them raise this slogan in Durg
पुलिस ने दो बदमाशों का सिर मुंडवा कर निकाला जुलूस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग में वैशाली नगर पुलिस ने आज दो चाकूबाज बदमाशों का सिर मुंडवा कर जुलूस निकाला। इस दौरान दोनों बदमाशों से अपराध करना पाप है पुलिस हमारा बाप है का नारा लगवाया गया। इन बदमाशों ने गणेश पंडाल में शराब पीने से मना करने पर एक युवक को कटर से वार कर बुरी तरीके से घायल कर दिया था। 

विज्ञापन


घटना 15 सितंबर की रात का है। जब राम नगर में बघवा मंदिर परदेशी चौक के गणेश पंडाल के पास युसूफ खान और संजु यादव शराब पी रहे थे। इस दौरान मोहल्ले का ही युवक हर्ष ताम्रकार ने गणेश पंडाल के पास शराब पीने से मना किया। इस बात से नाराज होकर आरोपी यूसुफ और संजु देख लेने की धमकी देकर वहां से चले गए। लेकिन थोड़ी देर बाद युसूफ और संजु अपने कुछ साथियों के साथ फिर पहुंचे और गणेश पूजा पंडाल के पास खड़े हर्ष ताम्रकार से गाली गलौज करते हुए झगड़ा करने लगे।
विज्ञापन


इस पर हर्ष ने जब यूसुफ और संजू को कहा कि वह लोग मोहल्ले के ही हैं। गाली गलौज करोगे तो ठीक नहीं होगा। जिसके बाद आरोपी संजू ने हर्ष ने मारपीट करने लगा । वहीं यूसुफ ने अपनी जेब से ब्लेडनुमा कटर निकाला और हर्ष पर कई वार कर दिया। इस घटना में हर्ष के चेहरे, सीने, हाथ और पेट के पास चोंट आई है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैशाली नगर थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि चाकू बाजी की सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंचकर जांच की गई जांच के दौरान गणेश पंडाल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को देखने पर आरोपियों की पहचान हुई। आरोपी चाकूबाजी की वारदात अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे पुलिस ने आरोपियों का मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनो आरोपियों को जगदलपुर से गिरफ्तार किया गया है पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed