{"_id":"676fc6806583ef24d20e4cbd","slug":"police-seized-a-truck-full-of-animal-leather-took-action-while-going-from-maharashtra-to-kolkata-in-durg-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg: जानवरों के चमड़े से भरे ट्रक को पुलिस ने किया जब्त, महाराष्ट्र से कोलकाता जाते समय कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg: जानवरों के चमड़े से भरे ट्रक को पुलिस ने किया जब्त, महाराष्ट्र से कोलकाता जाते समय कार्रवाई
Sat, 28 Dec 2024 03:06 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 28 Dec 2024 03:06 PM IST
सार
दुर्ग में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जानवरों के चमड़े से भरा एक ट्रक जप्त किया है। कुम्हारी टोल प्लाजा के पास कुम्हारी पुलिस और गौसेवकों ने मिलकर यह संयुक्त कार्रवाई की है। ट्रक महाराष्ट्र से कोलकाता जा रहा था।
विज्ञापन
ट्रक को पुलिस ने किया जब्त
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुर्ग में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जानवरों के चमड़े से भरा एक ट्रक जप्त किया है। कुम्हारी टोल प्लाजा के पास कुम्हारी पुलिस और गौसेवकों ने मिलकर यह संयुक्त कार्रवाई की है। ट्रक महाराष्ट्र से कोलकाता जा रहा था। ट्रक में गौवंश का चमड़ा लोड था। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।पुलिस ने ट्रक को जप्त कर वैधानिक कार्यवाही कर रही है।
विज्ञापन
छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि गौसेवक और यातायात पुलिस महाराष्ट्र से कोलकाता जा रहा था इस ट्रक को राजनांदगांव से पीछा कर रहे थे। इस दौरान कुम्हारी थाना पुलिस को भी जानकारी दी गई। जिसके बाद कुम्हारी टोल प्लाजा में ट्रक को रुकवाकर तलाशी देने पर गौवंश का चमड़ा लोड था। पुलिस ने ट्रक चालक और खलासी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। किया है।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस चमड़े से भरे इस ट्रक को जब्त कर आगे की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि ट्रक में गोवंश के साथ अन्य जानवरों के भी चमड़े है। जिसकी जांच कराई जा रही है।ट्रक चालक ने पुलिस को बताया है कि महाराष्ट्र के अमरावती से कोलकाता के किसी फैक्ट्री में लेकर जा रहे थे। वही गौसेवको और अन्य लोगो ने ट्रक चालक की जमकर पिटाई भी की है।
विज्ञापन