{"_id":"6688e3c0f7e27b3bc90e242b","slug":"police-raid-on-gambling-den-police-arrested-10-gamblers-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg; घर के कमरे में खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने की छापेमारी, 10 जुआरियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg; घर के कमरे में खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने की छापेमारी, 10 जुआरियों को किया गिरफ्तार
Sat, 06 Jul 2024 11:57 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 06 Jul 2024 11:57 AM IST
सार
दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना और एसीसीयू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मकान के ऊपर मंजिल पर जुआ खेलते 10 आरोपी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना और एसीसीयू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मकान के ऊपर मंजिल पर जुआ खेलते 10 आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 58,820 रूपये बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि सभी जुआरी भिलाई के रहने वाले हैं। जो घर के कमरा में जुआ खेल रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खुर्सीपार थाना क्षेत्र के श्रीराम मेडिकल दुकान के ऊपर कमरे में जुआ खेल रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की। पकड़े गए आरोपियों में सुमित सिंह, सूरज महतो, अनिल अडियाल, आनंद राव, पंकज दास, शेखर सिंह, जी गौतम, शेख सानु, विशाल कुमार, बोल बम महतो का नाम शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 52 ताश पत्ती समेत 58 हजार 820 रूपये नगदी रकम बरामद की है।
विज्ञापन