{"_id":"6798e64a39a54b9bb20afe5e","slug":"police-have-arrested-35-accused-so-far-in-the-scam-of-crores-of-rupees-four-women-are-also-included-in-durg-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg: करोड़ों रुपये के घपले में अब तक 35 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चार महिलाएं भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg: करोड़ों रुपये के घपले में अब तक 35 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चार महिलाएं भी शामिल
Tue, 28 Jan 2025 08:03 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 28 Jan 2025 08:03 PM IST
सार
करोड़ों रुपए के लेनदेन मामले में पुलिस ने अब तक 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमे 4 महिलाएं भी शामिल है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय एप्प के माध्यम से लोगों से ठगी करने वाले पर निगरानी किया जा रहा था इसी कड़ी में दुर्ग के कर्नाटक बैंक ग्रुप और फेडरल बैंक भिलाई के 216 खातों से करोड़ों रुपए के लेनदेन मामले में पुलिस ने अब तक 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमे 4 महिलाएं भी शामिल है।
विज्ञापन
मोहन नगर पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के समन्वय एप्प के माध्यम से सूचना मिली कि दुर्ग स्टेशन रोड स्थित कर्नाटका बैंक के 111 खाताधारकों के एकाउंट को सीज कर जांच की जा रही थी जांच के द्वारा पुलिस ने खाताधारको के एकाउंट में मनी लांड्रिंग,साइबर ठगी और ऑनलाइन गेमिंग के पैसा ट्रांसफर होता था। पुलिस ने समन्वय एप्प के माध्यम से पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया है। इस मामले के अलावा भिलाई के फैडरल भी 105 खाते को सीज किया गया है दोनो बैंक के 216 खातों को सीज कर दिया था। जिसमे करोड़ों रुपए का ट्रांसफर हुए है। पुलिस ने कर्नाटका बैंक के 111 खाते से 2 करोड़ 85 लाख का ट्रांसफर की जानकारी पुलिस को लगी है। पुलिस ने इस मामले में 15 बैंक खाताधारकों समेत 20 लोगो को गिरफ्तार किया है जिसमे 4 महिलाएं भी शामिल है।
विज्ञापन
दुर्ग सीएसपी चिराग जैन ने बताया कि समन्वय एप्प के माध्यम से पुलिस को जानकारी मिली थी कि कर्नाटका बैंक के 111 खाताधारकों के एकाउंट में पिछले कुछ दिनों से करोड़ों रूपये का ट्रांसफर हुआ है जिसके बाद सभी खाताधारकों के एकाउंट को सीज किया गया और जांच की जा रही थी जांच के दौरान खाताधारकों से पूछताछ की गई पूछताछ में एकाउंट को पैसे के लालच में बेच दिया करते थे।और उसके बाद उस खाते का उपयोग साइबर ठगी, मनी लांड्रिंग और ऑनलाइन गेमिंग के पैसे ट्रांसफर किए जाते थे। पुलिस ने अब तक 35 लोगो को गिरफ्तार कर चुकी है।इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन