फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Police exposed Pardhi gang used to carry out the crime after doing recce in Durg

Durg: पुलिस ने किया पारधी गैंग का खुलासा, रेकी करके वारदात को देते थे अंजाम, 3 लाख से ज्यादा की ज्वैलरी बरामद

Fri, 03 May 2024 07:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 03 May 2024 07:21 PM IST
सार

भिलाई एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के 3 लाख 70 हजार रुपए के आभूषण जब्त किए गए हैं। इस गैंग के लोगों ने पेण्डरी, अछोली, बिरझापुर और नंदिनी टाउनशिप में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Police exposed Pardhi gang used to carry out the crime after doing recce in Durg
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग के धमधा थाना क्षेत्र के गांवों में सूने मकानों में चोरी करने वाले पारधी गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी बंदर रखवाली के दौरान रेकी करके गैंग के सदस्य रात के समय चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी फरार है।

विज्ञापन

 

भिलाई एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के 3 लाख 70 हजार रुपए के आभूषण जब्त किए गए हैं। इस गैंग के लोगों ने पेण्डरी, अछोली, बिरझापुर और नंदिनी टाउनशिप में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों ने पेण्डरी निवासी महिला ने 29 मार्च को धमधा थाना क्षेत्र में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीडि़त महिला ने बताया कि 28 मार्च को रात लगभग 12.30 बजे 4 लड़के घर की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे। एक आरोपी ने डंडे से मारपीट करके सारे गहने उतरवाए। वहीं घर की पेटी में रखे दस हजार रुपए नगदी लेकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस ने घटना स्थल और उसके के आस-पास के मार्गों पर त्रिनयन ऐप से सीसीटीव्ही कैमरों की जानकारी लेकर फुटेज एकत्रित कर अवलोकन किया गया। टीम द्वारा पूर्व में चोरी एवं नकबजनी के संदेहियों एवं जेल से रिहा हुए पूर्व के आदतन अपराधियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी। टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि इस घटनाक्रम पारधी गिरोह का हाथ है। गांव में पूछताछ के दौरान पता चला कि एक पारधी व्यक्ति चूनू गांव में फसलों और घरों को सुरक्षित रखने के लिए बंदर भगाने का काम कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखबिर से चुन्नू के द्वारा घटना के बाद से खूब पैसा खर्च किए जाने की जानकारी मिली। संदेह के आधार पर चुन्नू पारधी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पुछताछ में उसने बताया कि कुकुरमुड़ा निवासी अपने साले मंगलू को ग्राम पेण्डरी निवासी महिला जिसका गांव के किनारे मकान है सोने चांदी के बहुत सारे जेवरात पहनती है। घर में रुपए-पैसे भी रखती है इस संबंध में जानकारी दी। तब मंगलू के द्वारा अपने चार अन्य साथियों किशन, दुर्गेश, पिन्टू, जितेन्द्र और जीजा चुन्नू के साथ मिलकर 28 मार्च की रात योजनाबद्ध तरीके से पीड़िता के घर पर चोरी की घटना को करना स्वीकार किया। पुलिस ने पारधी गैंग से 3 लाख 70 हजार रुपए का गहना बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में किशन परधी,दुर्गेश परधी,पिंटू परधी, मंगलू परधी और चुन्नू परधी को गिरफ्तार किया है वही फरार आरोपी जितेन्द्र परधी की पतासाजी में पुलिस जुट हुई है।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed