{"_id":"66f28ef863a297e7860402a6","slug":"police-arrested-the-harassment-accused-from-jungle-of-kanker-made-victim-on-pretext-of-marriage-in-durg-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिलाई दुष्कर्म केस में कार्रवाई: शादी का झांसा देकर किया शोषण, आरोपी गिरफ्तार; भेष बदलकर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिलाई दुष्कर्म केस में कार्रवाई: शादी का झांसा देकर किया शोषण, आरोपी गिरफ्तार; भेष बदलकर पहुंची पुलिस
Tue, 24 Sep 2024 03:36 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग,छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग,छत्तीसगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 24 Sep 2024 03:36 PM IST
सार
भिलाई में युवती से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने कांकेर से गिरफ्तार किया। आरोपी ने सोशल मीडिया पर जान-पहचान के बाद शादी का झांसा देकर संबंध बनाए और फरार हो गया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुर्ग में भिलाई भट्टी पुलिस ने युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कांकेर के घने जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी रिश्तेदार के घर में छिपा हुआ था। आरोपी और पीड़िता की जान-पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। पीड़िता भिलाई पढ़ाई करने आई थी, इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
भिलाई भट्टी थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि पीड़िता वर्ष 2023 में भिलाई पढ़ाई करने आई थी। इस दौरान उसकी आरोपी दिनेश मांडवी से सोशल मीडिया पर जान-पहचान हुई और दोनों बातचीत करने लगे। आरोपी ने प्यार और शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने इंकार कर दिया और फोन बंद कर फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दिनेश कुमार मांडवी गिरफ्तारी से बचने के लिए कांकेर के खड़गांव में अपने रिश्तेदार के घर छिपा है। इसके बाद पुलिस टीम ठेकेदार और सुपरवाइजर बनकर वहां पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से बालोद जिले के बेलरगोंडी का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।
विज्ञापन