{"_id":"6501f210f1b639876a017523","slug":"police-arrested-accused-who-was-absconding-after-killing-his-girlfriend-in-durg-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका को दी ऐसी मौत: मिलने के बहाने बुलाया, गला रेतकर बेरहमी से ली जान, पूछताछ में प्रेमी ने उगला सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका को दी ऐसी मौत: मिलने के बहाने बुलाया, गला रेतकर बेरहमी से ली जान, पूछताछ में प्रेमी ने उगला सच
Wed, 13 Sep 2023 11:02 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:02 PM IST
सार
प्रेमिका लगातार शादी करने और पैसे मांगने का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर आरोपी ने महिला को मिलने के बहाने बुलाकर धारदार हथियार से गला रेतकर मौत की घाट उतारकर फरार हो गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्ग में उतई पुलिस ने करगाडीह में हुए महिला की हत्या के मामले का खुलासा किया है, आरोपी मृतका जमुना बाई का प्रेमी ही निकला। जमुना बाई आरोपी प्रेमी को लगातार शादी करने और पैसे मांगने का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर आरोपी ने महिला को मिलने के बहाने बुलाकर धारदार हथियार से गला रेतकर मौत की घाट उतारकर फरार हो गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली कि करगाडीह मुहआरी भाटा में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त जमुना बाई गोस्वामी के रूप में की गई। परिजनों और आसपास के लोगों से पुछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि जमुना बाई का प्रेम प्रसंग विगत दो वर्षो से ठेकेदारी का काम करने वाले यशवंत साहू निवासी पुरई के साथ चल रहा था। जिसके संबंध में पता करने पर घटना के बाद से ही गांव से फरार होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
संदेह के आधार पर पुलिस ने यशवंत साहू की पतासाजी में जुटी हुई थी, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी यशवंत साहू अपने घर पर आया हुआ है, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी यशवंत साहू ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मेशन ठेकेदारी का काम करने के दौरान उसका परिचय जमुना बाई गोस्वामी से हुई थी और जमुना बाई मेरे साथ दो सालों संग मजदूरी का काम करती थी। इसी बीच दोनों में प्रेम प्रसंग चलने लगा। दोनों एक दूसरे से मिलने-जुलने लगे थे। आरोपी जमुना से मोबाइल पर बातचीत करता था।
विज्ञापन
दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी पत्नी को हो गई, जिसके बाद उसकी पत्नी यशवंत साहू से नराज रहती थी। एक साल पहले यशवंत की पत्नी और जमुना बाई ग्राम पुरई में काम करने के दौरान जमुना बाई साइट में काम कर रहे थे, तब मेरी पत्नी मुझे और जमुना बाई को समझाया कि तुम दोनों गलत कर रहे हो। इसी बात को लेकर वह पांच माह पहले आरोपी यशवंत साहू को छोड़कर अपने मायके चले गई।
जिसके बाद से आरोपी यशवंत परेशान रहने लगा था और जमुना बाई बार-बार फोन करके मिलने बुलाती थी और शादी करने व खर्चा पानी के लिए पैसा भी मांगने का दबाव बनाती थी। जिससे परेशान होकर आरोपी यशवंत साहू ने जमुना बाई की हत्या करने की साजिश रची। दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि उतई पुलिस ने महिला के हत्या के मामले को 24 घंटे के अंदर खुलासा किया है। इस मामले में जमुना बाई का प्रेमी यशवंत साहू आरोपी है। जमुना बाई के शादी करने और खर्चा मांगने से परेशान होकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार ब्लेड और पहने हुए कपड़ों को जब्त किया है।