{"_id":"656c44d10ce953f4c60b36f7","slug":"patan-election-result-patan-vidhan-sabha-chunav-vote-counting-2023-bhupesh-baghel-vijay-baghel-news-updates-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patan Election Result Live 2023: पाटन विधानसभा सीट से सीएम भूपेश बघेल जीते, भतीजे विजय बघेल को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patan Election Result Live 2023: पाटन विधानसभा सीट से सीएम भूपेश बघेल जीते, भतीजे विजय बघेल को दी शिकस्त
Sun, 03 Dec 2023 02:35 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 03 Dec 2023 02:35 PM IST
सार
पाटन विधानसभा सीट से सीएम भूपेश बघेल ने जीत दर्ज कर ली है। पाटन सीट पर भाजपा ने बघेल के भतीजे विजय बघेल को चुनावी मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
Patan Election Result 2023: सांसद विजय बघेल, सीएम भूपेश बघेल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना जारी है। पाटन विधानसभा सीट से सीएम भूपेश बघेल ने जीत दर्ज कर ली है। पाटन सीट पर भाजपा ने बघेल के भतीजे विजय बघेल को चुनावी मैदान में उतारा है। सीएम भूपेश बघेल ने भतीजे विजय बघेल को 19723 मतों से हराया है। विजय बघेल को पाटन में 75715 मत मिले। जबकि सीएम बघेल को 95438 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
हाई प्रोफाइल सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला
इस बार छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की पाटन वीआईपी हाई प्रोफाइल सीट पर चुनावी लड़ाई काफी रोचक देखने को मिली। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखी गई। कांग्रेस से जहां सीएम भूपेश बघेल ने खुद चुनावी ताल ठोकी, तो वहीं भाजपा से सीएम भूपेश के भतीजे विजय बघेल चुनावी रण में उतरे। पाटन से चाचा-भतीजा (सीएम भूपेश बघेल और दुर्ग सांसद विजय बघेल) के चुनावी मुकाबले के बीच जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगाी (जेसीसीजे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी भी पाटन से चुनाव लड़ा।
विज्ञापन
शहर और देहात के मतदाताओं का अलग मिजाज
शहरी मतदाता रेवड़ी संस्कृति से नाराज हैं तो ग्रामीण इसे बड़ी राहत मानते हैं। एक ढाबे पर एक फैक्टरीकर्मी परमेश्वर शर्मा ने कहा, शहर के सभी विकास कार्य भाजपा के समय हुए। कांग्रेस राज में कोई नया काम नहीं शुरू हुआ। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के शिव साहू ने कहा, कांग्रेस ने गांव और किसान का ख्याल रखा। हालांकि, बिजली बिल माफी और बेरोजगारी पर उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर पाई।
विज्ञापन