फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Notorious criminal Amit Josh killed in encounter 35 cases were registered against him in Durg

Durg: कुख्यात बदमाश अमित जोश मुठभेड़ में ढेर, दर्ज थे 35 मुकदमें, फोरेंसिक की अलग-अलग टीमों ने जुटाए साक्ष्य

Sat, 09 Nov 2024 09:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 09 Nov 2024 09:21 PM IST
सार

दुर्ग में कुख्यात बदमाश अमित जोश कल दुर्ग पुलिस की मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है। जिसके बाद आज दूसरे दिन फोरेंसिक की अलग-अलग टीमों ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Notorious criminal Amit Josh killed in encounter 35 cases were registered against him in Durg
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग में कुख्यात बदमाश अमित जोश कल दुर्ग पुलिस की मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है। जिसके बाद आज दूसरे दिन फोरेंसिक की अलग-अलग टीमों ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण किया। और मुठभेड़ से संबधित साक्ष्य एकत्रित किया। एकत्रित किए गए सभी तरह के सबूतों को पुलिस अब न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी कर रही है। दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी है कि अमित जोश के खिलाफ 35 प्रकरण दर्ज थे और उस पर 40 हजार रुपये का इनाम था।

विज्ञापन


कुख्यात बदमाश अमित जोश के खिलाफ 35 से ज्यादा अपराधिक मामलों में संलिप्त था। कुख्यात बदमाश अमित जोश कल पुलिस की जवाबी फायरिंग में ढेर हो गया है।  क्राइम ब्रांच डीएसपी हेम प्रकाश नायक को कल इस बात की जानकारी मिली थी कि 25- 26 जून की रात ग्लोब चौक पर फायरिंग कर दो लोगों पर देशी पिस्टल से फायर कर जानलेवा हमला करने वाला फरार आरोपी अमित जोश वापस भिलाई लौटा है और जयंती स्टेडियम के आसपास घूम रहा है। 
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच डीएसपी हेम प्रकाश नायक अपने साथ 10 लोगों की टीम लेकर मौके पर पहुंचे और अमित जोश को सरेंडर करने को कहा लेकिन अमित जोश ने सरेंडर कर के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया। अमित जोश ने पुलिस पर करीब छह राउंड फायर किया। जिसके बाद पुलिस को भी जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस ने करीब 16 राउंड फायर पुलिस की तरफ से की गई जिसमे पहली गोली उसके पैर पर और दूसरी गोली उसके सीने पर लगी जिसके कारण अमित जोश वहीं घनी झाडियों के पास ढेर हो गया। अमित जोश की फायरिंग में पुलिस की गाड़ी का कांच टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दे कि अमित जोश भिलाई के सेक्टर छह का रहने वाला था और उसके पिता आर्ची और उसकी मां बीजी मोरिश ब्याज का धंधा करते थे। लोगों को ब्याज में पैसा देते थे। लोग जब पैसे वापस नहीं करते थे तो उनसे मारपीट करते थे। एक तरह से अपराध की शिक्षा उसे घर से मिली। इसके बाद जब वह बड़ा हुआ तो टाउनशिप के मकानों को अवैध कब्जा कर उसे किराए से देने का काम शुरू किया। धीरे- धीरे क्षेत्र में अपनी दहशत बढ़ाने लगा। अमित जोश छीना झपटी,लूटपाट, डकैती और इसके बाद  मर्डर जैसे 35 अपराध उसके खिलाफ विभिन्न थानों में दर्ज थे। 


दुर्ग पुलिस भी इसकी गुंडागर्दी से बेहद परेशान थी। आखिरकार अमित जोश अब पुलिस से हुई मुठभेड़ में मारा गया है और पुलिस सहित आसपास के लोगों ने इस कुख्यात अपराधी से राहत मिल गई है। इधर तहसीलदार कुलेश्वर खूंटे के समक्ष डॉक्टर कल्याण सिन्हा ने अमित जोश का पोस्टमार्टम कियाऔर इसके बाद उसके शव को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट द्वारा पंचनामा कर डॉक्टर की टीम से शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed