{"_id":"67b4068368cd901da703aab2","slug":"newly-elected-president-of-bjp-in-durg-thanked-the-people-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत के बाद विजय रैली: दुर्ग में भाजपा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने लोगों को कहा धन्यवाद, पहले पूजा-अर्चना भी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत के बाद विजय रैली: दुर्ग में भाजपा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने लोगों को कहा धन्यवाद, पहले पूजा-अर्चना भी की
Tue, 18 Feb 2025 09:33 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 18 Feb 2025 09:33 AM IST
सार
निगम चुनाव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष मीना वर्मा ने जीत के बाद आभार रैली निकाली। रैली निकालकर नगर के लोगों का आभार व्यक्त किया। रैली से पहले मीना वर्मा ने कांजी हाउस के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
जीत के बाद आभार रैली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर पालिका परिषद कुम्हारी के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सफलता से नवनिर्वाचित अध्यक्ष मीना वर्मा, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नगरपालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष मीना वर्मा ने आभार रैली निकालकर नगर के लोगों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
अध्यक्ष मीना वर्मा ने कांजी हाउस के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर रैली की शुरुआत की, उन्होंने सभी वार्डों के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस जीत का श्रेय सभी नगरवासियों को देते हुए सभी मतदाताओं का भी आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
नगर पालिका में सबसे ज्यादा मतों से जीती
दुर्ग जिले में 3 नगर पालिका क्षेत्र हैं। जिसमे कुम्हारी, अहिवारा और अमलेश्वर हैं। जिसमें सबसे ज्यादा मतों से कुम्हारी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मीना वर्मा ने कांग्रेस को रामप्यारी थनेश पटेल को 4 हजार 660 मतों से हराकर जीत हासिल की है।
विज्ञापन
अहिवारा के निर्दलीय प्रत्याशी विद्यानंद कुशवाहा ने भाजपा के प्रत्याशी नटवर ताम्रकार को 2807 मतों हराया। वहीं अमलेश्वर में दयानंद सोनकर ने कांग्रेस के मोनू साहू को महज 257 मतों से हराकर जीत हासिल कर पहली बार नवनिर्वाचित अध्यक्ष बने हैं।