{"_id":"6421a1cc1664c410a60c7f97","slug":"national-junior-handball-player-of-chhattisgarh-bhilai-dies-in-kolkata-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल जूनियर हैंडबॉल खिलाड़ी की मौत: कोलकाता की हुगली नदी में तैरता मिला शव; छत्तीसगढ़ से हुए थे चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल जूनियर हैंडबॉल खिलाड़ी की मौत: कोलकाता की हुगली नदी में तैरता मिला शव; छत्तीसगढ़ से हुए थे चयनित
Mon, 27 Mar 2023 07:31 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 27 Mar 2023 07:31 PM IST
सार
पुलिस ने हुगली नदी में सिराज खान की खोजबीन की। काफी तलाश के बाद नदी में सिराज का शव बरामद किया गया। सिराज 10वी कक्षा का छात्र था और हैडबॉल का अच्छा खिलाड़ी था, जिसकी वजह से उसका चयन नेशनल स्तर प्रतियोगिता में हुआ था।
विज्ञापन
सिराज (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ में भिलाई से नेशनल हैंडबॉल जूनियर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गए 17 साल के खिलाड़ी सिराज खान की मौत हो गई। उसका शव कोलकाता की हुगली नदी में मिला है। सिराज 27 से 31 मार्च तक गुवाहाटी में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोच के साथ गया था। इस दौरान वे कोलकाता के एक होटल में ठहरे थे। जहां से सिराज लापता हो गया था। सूचना मिलने पर सिराज के परिजन कोलकाता पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
भिलाई के चार खिलाड़ियों का हुआ है चयन
दरअसल, गुवाहाटी में नेशनल हैंडबॉल जूनियर प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से 17 खिलाड़ी और दो कोच के साथ गुवाहाटी पहुंचे हैं। टीम में भिलाई से चार खिलाड़ी शामिल थे। शुक्रवार 24 मार्च को खिलाड़ी यहां से ट्रेन से निकले और शनिवार सुबह कोलकाता पहुंचे। यहां से उन्हें शाम को गुवाहाटी के लिए रवाना होना था। सभी खिलाड़ी एक होटल में रुके थे और यहीं से निकलना था।
विज्ञापन
परिजनों ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी
कोच ने जब शाम को टीम के गुवाहाटी निकलते समय सभी की गिनती की, तो सिराज नहीं था। काफी खोजने के बाद जब उसका कहीं पता नहीं चला तो कोच ने इसकी जानकारी सिराज के पिता जावेद खान को फोन पर दी। सिराज की लापता की सूचना मिलते ही जावेद खान अपने रिश्तेदार के साथ उरला एक्सप्रेस से कोलकाता पहुंचे। इसके बाद थाने जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
कोच और खिलाड़ियों के साथ गया था नदी में नहाने
कोलकाता पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। कोच से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने होटल का सीसीटीवी फुटेज निकाला। होटल के सीसीटीवी फुटेज में सिराज खान खाने के बाद बाहर जाते दिखाई दे रहा है। पूछताछ करने पर पता चला दोनों कोच और पूरी टीम हुगली नदी में नहाने के लिए गई थी। सिराज खान भी सभी खिलाड़ियों के साथ वहां गया था, लेकिन वापस होटल नहीं आया।