फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   MP Saroj Pandey targets CM Bhupesh Baghel on Ramayana Festival in durg

'वोट की राजनीति कर रही कांग्रेस': सांसद सरोज पांडेय बोलीं- राम नकारने वाले रामायण महोत्सव करा रहे, अब आई याद

Wed, 07 Jun 2023 07:59 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 07 Jun 2023 07:59 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग से राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने रामायण महोत्सव के लेकर भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधा। सांसद पांडेय ने कहा कि, कांग्रेस पूरी तरह से वोट की राजनीति कर रही है।  

विज्ञापन
MP Saroj Pandey targets CM Bhupesh Baghel on Ramayana Festival in durg
राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग से राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने रामायण महोत्सव के लेकर भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधा। सांसद पांडेय ने कहा कि, कांग्रेस पूरी तरह से वोट की राजनीति कर रही है।  जो भगवान श्री राम के अस्तित्व पर सवाल उठा रहे थे। भगवान श्रीराम को नकार रहे थे, वही अब श्री राम जी का महोत्सव करवा रहे हैं। साढ़े चार सालों से सरकार को श्री राम की याद नहीं आई। अब चुनाव नजदीक है तो कांग्रेस को श्री राम की याद आ रही है। सांसद सरोज बुधवार को मीडिया से बात कर रही थीं। 

विज्ञापन


सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी जिसने श्री राम के अस्तित्व पर ही सवाल उठा दिया। जो यह सवाल कर रहे कि भगवान श्रीराम है या नहीं। बीजेपी ने कोर्ट में केस लड़ा। लम्बे समय बाद बीजेपी के कारण ही श्री राम मन्दिर की स्थापना अयोध्या में हो रही है।  आज चुनाव करीब है तो सीएम भूपेश को श्री राम की याद आ रही है। कांग्रेसियों को माता कौशल्या की याद आ रही है।  सीएम के परिवार के लोग भगवान राम को गाली देते हैं। भगवान राम के नाम पर यदि वोट चाहिए तो राम आपके हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed