Bhilai: चेकिंग अभियान में पुलिस को मिली सफलता, तलाशी के दौरान नौ लाख से ज्यादा की रकम बरामद
वाहन में सवार वैशाली नगर भिलाई निवासी व्यापारी दिनकर बटोतिया से रकम को लेकर पूछताछ की गई। लेकिन व्यापारी के द्वारा रकम के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। लिहाजा पुलिस ने धारा 102 के तहत रकम को जब्त कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिलाई में पुलिस चौक- चौराहों में वाहन चेकिंग अभियान चला रही है इसी कड़ी में छावनी थाना पुलिस ने पावर हाउस चौक में वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यापारी से साढ़े नौ लाख रुपए कैश बरामद किया है। रकम को लेकर कोई दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को पत्र लिखा है।
पावर हाउस चौक देर रात आने - जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान रायपुर की ओर से आ रही कार सीजी 07 बीआर 6099 को रोक कर तलाशी ली गई। इसमें एक बैग मिला। बैग खोलकर देखा गया तो उसमें नौ लाख 50 हजार रुपए बरामद किये गये।