फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   MLA Devendra Yadav recorded his statement in MMS case police questioned him for about two hours in Durg

Durg: विधायक देवेंद्र यादव ने एमएमएस मामले में दर्ज कराया बयान, पुलिस ने लगभग दो घंटे तक की पूछताछ

Mon, 15 Jul 2024 04:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग भिलाई Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 15 Jul 2024 04:41 PM IST
सार

विधायक देवेंद्र यादव आज एमएमएस मामले में भिलाई नगर थाना पहुंचकर अपना बयान दर्ज करवाया है। आपको बता दे की 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान एक एमएमएस जमकर वायरल हुआ था। 
 

विज्ञापन
MLA Devendra Yadav recorded his statement in MMS case police questioned him for about two hours in Durg
विधायक देवेन्द्र यादव ने दर्ज कराया बयान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधायक देवेंद्र यादव आज एमएमएस मामले में भिलाई नगर थाना पहुंचकर अपना बयान दर्ज करवाया है। आपको बता दे की 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान एक एमएमएस जमकर वायरल हुआ था। जिसमे हुबहू उनके जैसा दिखाई देने वाला शख्स एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया था।

विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद भिलाई विधायक ने विधानसभा चुनाव के पहले प्रेस कॉंफ्रेंस करके विपक्ष के द्वारा उन्हें बदनाम किए जाने की साजिश बताई थी। तत्कालीन समय में राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद अब प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस मामले में जांच करवाएं जाने की बात कही। 
विज्ञापन


जिसके चलते आज देवेंद्र यादव भिलाई  नगर थाना बुलाया गया है। भिलाई नगर सीएमपी के अलावा थाना प्रभारी के द्वारा उनका बयान लिया गया। और करीब दो घंटे से पूछताछ चल रही है। बयान देने से पूर्व विधायक देवेंद्र यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुऐ कहा है कि पूर्व की डॉक्टर रमन सिंह की सरकार के समय भी राजेश मूणत का भी एक एमएमएस खूब वायरल हुआ था। उस मामले में जिस तरह से सीबीआई जांच कराई गई थी उसी तरह से इस मामले में भी सीबीआई से जांच की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed