फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Mastermind of Mahadev Satta App Deepak Nepali arrested in Durg

महादेव सट्टा एप: मास्टर माइंड दीपक नेपाली गिरफ्तार, दुबई में बैठे सौरभ चंद्राकर के इशारे पर करता था काम

Wed, 27 Dec 2023 01:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 27 Dec 2023 01:00 PM IST
सार

दुर्ग क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार देर रात उसे गिरफ्तार किया है। दीपक नेपाली दुबई में बैठे महादेव ऑनलाइन सट्टा के संचालक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के संपर्क में था।

विज्ञापन
Mastermind of Mahadev Satta App Deepak Nepali arrested in Durg
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग में पुलिस ने लंबे समय से फरार महादेव सट्टा ऐप के मास्टर माइंड दीपक सिंह उर्फ दीपक नेपाली को गिरफ्तार किया है। दीपक महादेव ऑनलाइन सट्टा, लूट, अपहरण समेत कई मामलों में पिछले एक साल से फरार चल रहा था। आरोपी दीपक नेपाली के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) भी लगाया गया था।

विज्ञापन

 

दुर्ग क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार देर रात उसे गिरफ्तार किया है। दीपक नेपाली दुबई में बैठे महादेव ऑनलाइन सट्टा के संचालक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के संपर्क में था। ये उनके कहने पर देश के अलग-अलग राज्यों में महादेव ऑनलाइन सट्टा के कई पैनल संचालित करता था। इस काम में उसने अपने भाई लोकेश नेपाली और अन्य करीबियों को भी लगा रखा था। दुर्ग पुलिस और क्राइम ब्रांच दीपक की कई महीने से तलाश कर रही थी। पुलिस ने उसके कई ठिकानों और घर पर छापेमारी भी की। 

विज्ञापन

 

मंगलवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वैशाली नगर थाना क्षेत्र में अपने घर के आसपास घूमने की जानकारी मिली जिसके बाद दुर्ग एसएसपी रामगोपाल गर्ग ने वैशाली नगर थाना और क्राइम ब्रांच की टीम को निर्देशित किया। जिसके बाद पुलिस ने दीपक नेपाली को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। दीपक नेपाली के खिलाफ सुपेला, वैशाली नगर और छावनी सहित अन्य थानों में ऑनलाइन सट्टा, लूट, अपहरण और अन्य जैसे गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed