{"_id":"6725b2b6ba201ba979032a79","slug":"massive-fire-broke-out-beneath-a-building-in-bhilai-township-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Fire: बिल्डिंग में शॉर्ट सर्किट से आग, कई गाडियां जलीं; आस-पास के मकान भी आए चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Fire: बिल्डिंग में शॉर्ट सर्किट से आग, कई गाडियां जलीं; आस-पास के मकान भी आए चपेट में
Sat, 02 Nov 2024 10:34 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 02 Nov 2024 10:34 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग इलाके में एक बिल्डिंग के नीचे भीषण आग लग गई। स्कूटी और मोटर साइकिल जलकर खाक हो गई। आग की घटना के बाद दमकल विभाग घटना स्थल पर पहुंचा।
विज्ञापन
बिल्डिंग के नीचे भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भिलाई टाउनशिप के बिल्डिंग के नीचे भीषण आग लग गई। इस आग से बिल्डिंग में रहने वाले लोगों की स्कूटी और मोटर साइकिल जलकर खाक हो गई। लोगों ने आग की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी है। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
भिलाई सेक्टर 2 के सड़क 16 की बिल्डिंग के नीचे आज शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। आगजनी की घटना में 5 स्कूटी और एक मोटर साइकिल गाड़ी जलकर खाक हो गई। आग की सूचना बिल्डिंग के लोगो को लगी जिसके बाद आसपास के लोग भी बाहर आए और आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पाने पर फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
आग की सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। लेकिन इस दौरान बिल्डिंग के नीचे रखे स्कूटी और मोटर साइकिल जलकर खाक हो चुकी थी। आग की लपटें पास के मकानों के अंदर तक पहुंची। आशंका जताई जा रही है कि बिल्डिंग के नीचे लगे मीटर और बिजली कनेक्शन पर शार्ट सर्किट हुआ है, जिससे आग लगी है। बहरहाल भट्टी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन