{"_id":"6415719f289e73d9330527f7","slug":"massive-fire-broke-out-at-the-slrm-center-at-newai-of-bhilai-steel-plant-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिलाई स्टील प्लांट के SLRM सेंटर में आग: लाखों टन प्लास्टिक दाना जलकर खाक, दमकल की छह गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिलाई स्टील प्लांट के SLRM सेंटर में आग: लाखों टन प्लास्टिक दाना जलकर खाक, दमकल की छह गाड़ियों ने पाया काबू
Sat, 18 Mar 2023 01:39 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Sat, 18 Mar 2023 01:39 PM IST
सार
भिलाई स्टील प्लांट के नेवई में इस्पात संयंत्र द्वारा ही एसआरएम सेंटर बनाया है। यहां भिलाई के सेक्टर एरिया और टाउनशिप से निकलने वाले कचरे को अलग किया जाता है।
विज्ञापन
भिलाई स्टील प्लांट के नेवई स्थित एसएलआरएम सेंटर में भीषण आग लग गई।
- फोटो : संवाद
विस्तार
भिलाई स्टील प्लांट के नेवई स्थित एसएलआरएम सेंटर में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। भिलाई इस्पात संयंत्र के टाउनशिप से निकलने वाले कचरे और अपशिष्ट से प्लास्टिक का दाना तैयार करने वाले सेंटर में सुबह-सुबह भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से लाखों टन प्लास्टिक का दाना जलकर खाक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आग की सूचना मिलते ही बीएसपी की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाती रहीं। घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण तो फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन इसकी अधिकारिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। भिलाई स्टील प्लांट के नेवई में इस्पात संयंत्र द्वारा ही एसआरएम सेंटर बनाया है।
विज्ञापन
यहां भिलाई के सेक्टर एरिया और टाउनशिप से निकलने वाले कचरे को अलग किया जाता है। कचरों से प्लास्टिक अलग किया जाता है। गीले कचरे से खाद आदि बनाने की प्रक्रिया होती है और प्लास्टिक से दाने तैयार किए जाते हैं। इस आग की वजह से करोड़ों का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।