फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Many workers injured as structure of building under construction collapses

Durg News: निर्माणाधीन इमारत का स्ट्रक्चर भरभरा कर नीचे गिरा, 13 मजदूर दबे; घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

Thu, 30 May 2024 09:02 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 30 May 2024 09:02 AM IST
सार

दुर्ग के जेवरा सिरसा चौकी के चिखली गांव में निर्माणाधीन क्लब हाउस का 27 फीट ऊंचा स्ट्रक्चर भरभरा कर नीचे गिर गया। जिसके नीचे 13 मजदूर नीचे दब गए।

विज्ञापन
Many workers injured as structure of building under construction collapses
Durg News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग के जेवरा सिरसा चौकी के चिखली गांव में निर्माणाधीन क्लब हाउस का 27 फीट ऊंचा स्ट्रक्चर भरभरा कर नीचे गिर गया। जिसके नीचे 13 मजदूर नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दबे मजदूरों को बाहर निकला गया। घायल मजदूरों को इलाज के लिए जिला अस्पताल और निजी अस्पताल लेकर जाया गया। सभी मजदूरों को हल्की गंभीर चोटें आई हैं, सभी मजदूरों को हालत सामान्य बताई जा रही है।

विज्ञापन


पूरी घटना चिखली गांव के शिवनाथ नदी से सटे बाफना गोल्फ क्लब की है। जहां 27 फीट ऊंचा क्लब हाउस का स्ट्रक्चर भरभराकर नीचे गिर गया। इस हादसे में 13 मजदूरों की गंभीर चोटें आई है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में नौ पुरुष और चार महिलाएं शामिल है जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सभी मजदूरों को हालत सामान्य बताया जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही जेवरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed