फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Husband kills wife by stabbing her in Bhilai s Newai

पत्नी के चरित्र पर शक: विवाद में पति ने चाकू से वार कर ली जान, तीन साल से दोनों रह रहे थे अलग

Thu, 11 May 2023 08:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 11 May 2023 08:48 PM IST
सार

घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया, लेकिन नेवई थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रमेश साहू के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन
Husband kills wife by stabbing her in Bhilai s Newai
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र में एक सनकी पति ने पत्नी के चरित्र पर शक में धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में सनकी पति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।

विज्ञापन

नेवई थाना क्षेत्र टंकी मरोदा के ठेठवार पारा रहने वाले रमेश साहू ने कल यानी बुधवार को पत्नी सरिता साहू पर धारदार चाकू से हमला कर दिया था। घायल अवस्था में सरिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया, लेकिन नेवई थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रमेश साहू के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी रमेश साहू और मृतका सरिता साहू के वाद-विवाद के चलते पिछले तीन साल अलग रह रहे थे। पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते घटना के दिन भी दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी रमेश चाकू से पेट और छाती पर हमला कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पति रमेश साहू को मुखबिर की सूचना पर मरोदा शिव पारा के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने इस मामले में बताया कि पैसों और पत्नी के चरित्र पर संदेह को लेकर आरोपी गुस्से में था। गुस्से में चाकू से पत्नी पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed