{"_id":"65eeaa4970c9d33d4607cc6b","slug":"husband-killed-neighbor-who-had-evil-intentions-against-her-wife-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक में पति बना हैवान: पड़ोसी को जमकर पिलाई शराब; फिर मौका देख कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट; पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक में पति बना हैवान: पड़ोसी को जमकर पिलाई शराब; फिर मौका देख कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट; पुलिस ने दबोचा
Mon, 11 Mar 2024 12:23 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 11 Mar 2024 12:23 PM IST
सार
पत्नी पर बुरी नजर रखने वाले एक पड़ोसी की युवक ने हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उतई थाना क्षेत्र के युवक की कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार देने का मामला सामने आया है। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कार्यवाही कर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
महकाकला निवासी सुनील कुर्रे ने पत्नी के चरित्र पर शंका करते हुए आरोपी ने अपने ही पड़ोसी कामेश्वर मार्कण्डेय पर कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन
हत्या की सूचना पर उतई थाना प्रभारी मनीष शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं फरार आरोपी सुनील कुर्रे को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस की टीम आरोपी सेर पूछताछ कर रही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उतई थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि घटना रात 9.30 से 10 बजे की है। ग्राम महकाकला निवासी कामेश्वर मार्कण्डेय (36 वर्ष) अपने पड़ोसी की पत्नी पर गंदी नियत रखता था। यह बात महिला के पति आरोपी सुनील कुर्रे को जानकारी लगी। जिसके बाद आरोपी सुनील कुर्रे ने कामेश्वर मार्कण्डेय की हत्या की प्लानिंग बनाई।
आरोपी ने मृतक को शराब पीने के बहाने बुलाकर पहले दो दिनों तक शराब पी। फिर आरोपी ने अपने पड़ोसी कामेश्वर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर पर कुल्हाड़ी चलाकर लहूलुहान कर दिया। वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद सुनील उसे छोड़कर फरार हो गया। आरोपी गांव के बाहर ही घुम रहा था। पुलिस ने आरोपी की खोजबीन शरू की। इस बीच जानकारी मिली कि गांव के बाहर आरोपी सुनील को देखा गया है। पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया और पूछताछ कर रही है।