Durg: दसवीं की परीक्षा में फेल होने से आहत छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, माता-पिता करते हैं मजदूरी
दुर्ग में दसवीं की परीक्षा में फेल होने से आहत छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है जिसके बाद पुलिस मर्ग कायम कर जांच के में जुट गई है।
विस्तार
दुर्ग में दसवीं की परीक्षा में फेल होने से आहत छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है जिसके बाद पुलिस मर्ग कायम कर जांच के में जुट गई है।
दुर्ग के उरला आईएचएसडीपी आवास में रहने वाली कक्षा 10वीं की छात्रा धनेश्वरी खरे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। धनेश्वरी सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा थी बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट आने के बाद से ही धनेश्वरी उदास रहती थी मृतका दसवीं के बोर्ड एग्जाम में अंग्रेजी विषय में वो फेल हो गई थी उसके माता-पिता दोनों मजदूरी करते हैं।
घर में छात्रा अकेली थी लेकिन जब उसका भाई घर पहुंचा तो उसने देखा कि धनेश्वरी की फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। जिसके बाद उसने तुरंत पास पड़ोस के लोगों के साथ पुलिस को सूचना दी फिलहाल पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है परिजनों ने पुलिस को बताया है कि दसवीं की परीक्षा में फेल होने के बाद से ही वह परेशान और उदास रहती थी। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।