फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Fraud case registered against Govinda Chauhan and Ravikant Mishra who run the portal in Durg

Durg: पोर्टल चलाने वाले गोविंदा चौहान और रविकांत मिश्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, जानें मामला

Sun, 29 Sep 2024 01:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग,छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग,छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 29 Sep 2024 01:02 PM IST
सार

दुर्ग के सुपेला थाना पुलिस ने भिलाई के दो पोर्टल चलाने वाले गोविंदा चौहान और रविकांत मिश्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Fraud case registered against Govinda Chauhan and Ravikant Mishra who run the portal in Durg
धोखाधड़ी का मामला दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग के सुपेला थाना पुलिस ने भिलाई के दो पोर्टल चलाने वाले गोविंदा चौहान और रविकांत मिश्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इनके द्वारा दूसरे के बैंक एकाउंट खोलाकर छल और धोखाधड़ी की दोनों अपने अलग-अलग बैंक एकाउंट में 80 और 85 लाख यानी 1 करोड़ 65 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन किया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।

विज्ञापन


भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि गदा चौैक इंदिरा नगर निवासी धीरज महतो (22 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका दोस्त रावणभाठा निवासी मुकेश तांडी (22 साल ) दोनों दोस्त है। दोनों ने शिकायत की है कि वह जुनवानी स्थित श्रीशंकराचार्य अस्पताल के पास चाय गुमटी चलाता है। दोनों गोविंदा चौहान को पहले से जान पहचान है वर्ष 2023 में गोविंदा चौहान ने दोनों से कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ दिलाउंगा। इसके लिए दोनों को बैंक एकाउंट खोलाना पड़ेगा। दोनों उसके झांसे में आकर आईडीएफसी बैंक में खाता खोलवा लिए। इस बीच गोविंदा चौहान और रविकांत मिश्रा ने कहा कि दोनों का बैंक खाता और एटीएम ले जाना पड़ेगा। क्योंकि बैंक खाता को सिस्टम में अपडेट करना होगा। 
विज्ञापन


धीरज और मुकेश दोनों का बैंक एकाउंट और एटीएम लेकर चले गए धीरज और मुकेश ने अपने बैंक खाता में मोबाइल नम्बर को अपडेट करा दिया। कुछ दिन बीत गए लेकिन गोविंदा और रविकांत ने बैंक खाता और एटीएम नहीं लौटाया। और मांगने पर टालमटोल करने लगे। तब दोनों को शक हुआ और दोनों बैंक जाकर एकाउंट के बारे में बैंक प्रबंधन से जानकारी ली। तभी उनको पता चला कि उनके खाते से बड़ी रकम का अवैध तरीके से ट्रांजेक्शन हुआ और मुंबई ब्रांच ने बैंक एकाउंट को होल्ड कर दिया है यह सुनकर दोनों को होश उड़ गए। इसके बाद धीरज और मुकेश के खाते में हुए ट्रांजेक्शन से बता चला कि दोनों के खाते से 1 करोड़ 65 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए है गोविंदा के खाता में 80 लाख और रविकांत मिश्रा के खाता में 85 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ दोनों के खातों की डिटेल मंगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी गोविंदा चौहान के खिलाफ पूर्व में भी दुष्कर्म का मामला दर्ज है गोविंदा चौहान ने चाय बेचने वाली महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था महिला की शिकायत पर गोविंदा चौहान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कार्यवाही की थी यह मामला कोर्ट में लंबित है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed