फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Fire broke out in rice mill fire brigade personnel controlled it after eight hours of hard work in Durg

Durg: राइस मिल में लगी आग, दमकल कर्मियों ने आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, लाखों का माल राख

Mon, 08 Apr 2024 03:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 08 Apr 2024 03:57 PM IST
सार

आग शार्ट सर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है, इस आग से राइस मिल मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है आग से धान, बारदाने और भूसी जलकर राख हो गई। 

विज्ञापन
Fire broke out in rice mill fire brigade personnel controlled it after eight hours of hard work in Durg
राइस मिल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग में अंडा थाना क्षेत्र के कुथरेल गांव स्थित हनुमान राइस मिल में आग लग गई। आग की सूचना राइस मिल के मालिक ने पुलिस और जिला अग्निशमन को दी जिसके बाद फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों की मदद से आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। इस आग से राइस मिल मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

 

जिला अग्निशमन विभाग के कमांडेंट नागेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार की अलसुबह आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम को रवाना किया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची आग बुझाने में जुट गई। जिला दमकल विभाग ने आग पर काबू पाने के लिए चार दमकल गाड़ियों को भेजकर 8 घंटे में आग पर काबू पाया गया। 

विज्ञापन

 

आग शार्ट सर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है, इस आग से राइस मिल मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है आग से धान, बारदाने और भूसी जलकर राख हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed