फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   farmer set fire after quarreling with his wife, five houses were gutted in durg

पत्नी से झगड़े में फूंक दिए पांच घर: किसान ने लगाई आग, चपेट में आकर चार मकान और जले, एक मवेशी की भी मौत

Sat, 04 Mar 2023 04:43 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 04 Mar 2023 04:43 PM IST
सार

थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने बताया कि घटना के बाद से पति-पत्नी दोनों भागे हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि नुकसान कितना हुआ है। आग लगने से मकानों में रखा सामान, धान सब जलकर खाक हो गया। इस दौरान एक पालतू मवेशी की भी मौत हो गई। 

विज्ञापन
farmer set fire after quarreling with his wife, five houses were gutted in durg
आग से मकान जलकर खाक हो गए। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पति-पत्नी में हुए विवाद के चलते शनिवार को पांच किसानों के घर जलकर खाक हो गए। वहीं एक मवेशी की भी मौत हो गई। झगड़े के बाद किसान ने अपने ही घर में आग लगा दी। इसकी चपेट में आसपास के मकान भी आ गए। हादसे की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे के बाद पति-पत्नी दोनों भाग निकले हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। मामला पाटन थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, दैमार गांव निवासी जगन्नाथ ठाकुर खेती किसानी करता है। उसका शनिवार दोपहर किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया। बात इतनी ज्यादा बढ़ी कि गुस्से में जगन्नाथ ने अपने ही घर में आग लगा दी। इसके चलते घर में रखा रसोई गैस सिलेंडर उसकी चपेट में आ गया। आग बढ़ती देख पति-पत्नी दोनों वहां से भागे। तभी जोर का सिलेंडर ब्लास्ट हुआ और आग ने आसपास बने किसानों के कच्चे मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन




मकानों में आग लगी देख लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। हालांकि जब तक दमकलकर्मी पहुंचे और आग पर काबू पाते, तब तक आसपास के चार मकान और चपेट में आ चुके थे। आग लगने से मकानों में रखा सामान, धान सब जलकर खाक हो गया। इस दौरान एक पालतू मवेशी की भी मौत हो गई। थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने बताया कि घटना के बाद से पति-पत्नी दोनों भागे हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि नुकसान कितना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed