फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   ED has recovered Rs 5 crore cash from the house of driver Bappa In Mahadev App case

ED Raid In CG: महादेव एप मामले में पांच शहरों में ईडी का छापा, ड्राइवर के घर से करोड़ों का कैश बरामद

Thu, 02 Nov 2023 10:58 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 02 Nov 2023 10:58 PM IST
सार

ED Raid In Mahadev App: विधानसभा चुनाव के बीच दुर्ग-भिलाई में बीजेपी पार्षद के पूर्व ड्राइवर के घर पर ईडी ने छापा मारा है। भिलाई हाउसिंग बोर्ड के ब्लाक 15 निवासी असीम उर्फ बप्पा के घर से पांच करोड़ रुपये कैश बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
ED has recovered Rs 5 crore cash from the house of driver Bappa In Mahadev App case
ईडी ने कैश किया बरामद - फोटो : ANI

विस्तार

ED Raid In Mahadev App: जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में टीम को 5 करोड़ रुपए जब्त किए है। ईडी की टीम ने भिलाई के हाउसिंग बोर्ड के ब्लाक 15 में आसिफ दत्त उर्फ बप्पा के घर पर छापेमारी की है। 
विज्ञापन


इस दौरान ईडी ने करोड़ों रुपये की नगदी जब्त की है। यह कार्रवाई महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में हुई है। आसिफ दत्त पेशे से ड्राइवर है। ईडी की टीम ने हाउसिंग बोर्ड के आसिफ के घर छापा मारा है। आसिफ पूर्व पार्षद के घर ड्राइवरी का काम करता था। ईडी की टीम ने आसिफ के घर के दीवान से लगभग 5 करोड़ रुपये के नोट बरामद किए हैं। फिलहाल नोटों की गिनती की जा रही हैऔर ईडी की टीम की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय ने आज छत्तीसगढ़ के 5  शहरों क्रमश: दुर्ग, रायपुर, कोरबा, रायगढ़ और राजनांदगांव में ताबड़तोड़ छापामारी की है। भिलाई में जिस ड्राइवर के घर ईडी ने छापा मारा है, वह पूर्व में पार्षद के घर ड्राइवर का काम करता था। भिलाई के हाउसिंग बोर्ड के ब्लॉक 15 निवासी असीम उर्फ बप्पा के घर टीम जिस छापा मारा है, उस समय घर पर कोई नहीं था।

इस दौरान टीम घर के अंदर दरवाजा तोड़कर घुसी। वहां दीवान से करीब 5 करोड़ रुपये नगद बरामद किया है। फिलहाल नोटों के गिनने का काम जारी है। इसके लिए अलग से मशीन मंगवाई गई है। सूत्रों के अनुसार 5 करोड़ से भी ज्यादा रुपए हो सकता है। इस कार्रवाई में एक महिला ऑफिसर समेत 7 आधिकरी शामिल रहे। 

ईडी ने रायपुर, रायगढ़, दुर्ग में सट्टा कारोबार से जुड़े 8 लोगों के घर छापा मारा है। रायपुर में तीन  जगहों पर छापेमारी की गई है। इनमें वॉलफोर्ट सिटी, स्वर्णभूमि और अशोका रत्न में छापेमारी की गई है। यहां ज्वेलरी और पेट्रोल पंप के संचालक के यहां ईडी ने दबिश दी है। ईडी ने आशंका जताई है कि ये पैसा ऑनलाइन सट्टा  महादेव एप का हो सकता है। जिसे चुनाव में खर्च के लिए रखा गया था।

इसके अलावा राजनांदगांव में भी ईडी ने दबिश दी है। कोरबा में भाजपा नेता गोपाल मोदी के यहां भी छापा मारा है। मोदी भाजपा के कोरबा जिला के कोषाध्यक्ष हैं। बताया जाता है कि इस बार ईडी के निशाने पर चावल कारोबारी और उनसे जुड़े लोग शामिल हैं।  रायपुर के तिल्दा में अमित चावल उद्योग और तिरुपति राइसमिल में ईडी की टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed