फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Durg police got a unique jacket prepared: color changes with traffic lights, receiver also installed in hat

दुर्ग पुलिस ने तैयार करवाया अनोखा जैकेट: ट्रैफिक लाइट के साथ बदलता है रंग, हैट में भी लगाया रिसीवर

Tue, 31 Jan 2023 02:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 31 Jan 2023 02:11 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने अब एक ऐसा अनोखा जैकेट को तैयार किया है, जिसे पहनकर यातायात के जवान ड्यूटी पर रहेंगे। सिग्नल के अनुरूप ही यह जैकेट अपना रंग बदल लेगा। इसी तरह से हैट में भी रिसीवर लगाया गया है। जो कि ट्रांसमीटर के हिसाब से सिग्नल देता रहेगा।

विज्ञापन
Durg police got a unique jacket prepared: color changes with traffic lights, receiver also installed in hat
एसपी अभिषेक पल्लव ने पहनी अनोखी जैकेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने एक अनोखा जैकेट तैयार करवाया है। जैकेट के पहनने से यातायात व्यवस्था और भी दुरुस्त होगी। ट्रांसमीटर और रिसीवर के माध्यम से यह जैकेट अपने आप सिग्नल से कनेक्ट होकर रंग बदल लेती है। यानी कि जब सिग्नल रेड हैं। तो जैकेट का रंग भी रेड हो जाएगा। हालांकि अभी यह दुर्ग पुलिस के द्वारा महज एक छोटा सा प्रयास है। लेकिन पुलिस मैनुअल में इस तरह की व्यवस्था नहीं है। 
विज्ञापन


बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए दुर्ग पुलिस लगातर काम कर रही है। लेकिन नियमों की अनदेखी और खस्ताहाल सड़क के कारण दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब एक ऐसा अनोखा जैकेट को तैयार किया गया है, जिसे पहनकर यातायात के जवान ड्यूटी पर रहेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सिग्नल के अनुरूप ही यह जैकेट अपना रंग बदल लेगा। इसी तरह से हैट में भी रिसीवर लगाया गया है। जो कि ट्रांसमीटर के हिसाब से सिग्नल देता रहेगा। दुर्ग के पटेल चौक पर एसपी अभिषेक पल्लव इस जैकेट और हैट को पहनकर ट्रैफिक जवान के रूप में दिखाई दिए। उन्होंने चौक की यातायात व्यवस्था को बहाल भी किया। 


दुर्ग एसपी का कहना हैं कि यह यातायात पुलिस के जवान को बाकायदा प्रोटेक्शन देगा। साथ ही लोगों के लिए अवेयरनेस का काम भी करेगा। शुरुआती दौर में इसका मात्र परीक्षण ही किया गया है। यह सफल होगा तो सभी चौक चौराहे पर नियमित रूप से लागू भी किया जाएगा। 

जैकेट और हैट को बीआईटी कॉलेज के इलेक्ट्रिकल्स डिपार्टमेंट के प्रोफेसर श्रीनिवास तैयार किया है। उन्होंने बताया कि इस जैकेट और हैट को महज तीन दिन में तैयार किया गया। इसमें मात्र आठ हजार रुपये के उपकरण लगाए गए हैं। जो कि यातायात दुर्घटनाओं को कम करने मे सहायक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed