{"_id":"69d73b3c5e17c9270d0cbd03","slug":"durg-monkey-killing-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4143515-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल बचाने के नाम पर क्रूरता: दुर्ग में एयरगन से दो लंगूरों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल बचाने के नाम पर क्रूरता: दुर्ग में एयरगन से दो लंगूरों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 09 Apr 2026 11:28 AM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:28 AM IST
सार
दुर्ग के दनिया गांव में चना फसल बचाने के नाम पर एक ग्रामीण ने एयरगन से दो लंगूरों को मार डाला। सूचना पर वन विभाग और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और हथियार जब्त कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्ग के धमधा क्षेत्र के ग्राम दनिया (बोरी) में दो लंगूरों को एयरगन से गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। चना फसल को नुकसान पहुंचाने के संदेह में एक ग्रामीण ने लंगूरों पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने छह अप्रैल को वन विभाग और पुलिस को सूचना दी कि गांव के खेत में एक लंगूर मृत अवस्था में पड़ा है, जिसे कुत्ते नोच रहे हैं। सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि किसी ग्रामीण ने एयरगन से गोली मारकर दो लंगूरों की हत्या की है।
विज्ञापन
वन विभाग और पुलिस ने आसपास के खेत मालिकों से पूछताछ की, जिसमें एक किसान ने घटना स्वीकार कर ली। आरोपी अजय पटेल ने बताया कि लंगूर उसकी चना फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे, इसलिए उसने गोली चलाई। एक शव को जमीन में दफना दिया गया था, जबकि दूसरा खेत में पड़ा मिला, जिसे कुत्तों ने नोच दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर एयरगन जब्त कर ली और मृत लंगूरों के शवों को नियमानुसार दफनाया।