फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Durg Police Return 201 Lost Mobile Phones today

दुर्ग पुलिस का फिर कमाल: खोज निकाले 201 गुम मोबाइल, उप महानिरीक्षक ने लौटाए, कई लोगों के चेहरे खिल उठे

Tue, 02 Jun 2026 06:11 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग भिलाई Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2026 06:11 PM IST
सार

दुर्ग जिला पुलिस ने आखिरकार गुम हुए मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटा दिए। ये चौथी बार है जब पुलिस ने गुम हुए मोबाइलों को लौटाया है। उप महानिरीक्षक विजय अग्रवाल ने दस्तावेज परीक्षण के बाद इन मोबाइलों को लौटाया। 

विज्ञापन
Durg Police Return 201 Lost Mobile Phones today
उप महानिरीक्षक विजय अग्रवाल ने गुम मोबाइल लौटाए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने आज मंगलवार को बड़ी संख्या में गुम मोबाइल फोन लौटाए। इन मोबाइलों को उनके असली धारकों को सौंपा गया। पुलिस कंट्रोल रूम में अपने मोबाइल वापस पाकर कई लोगों के चेहरे खिल उठे।

विज्ञापन


पुलिस ने कुल 201 मोबाइल फोन खोज निकाले हैं। इनमें से कुछ मोबाइल महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश जैसे अन्य राज्यों से भी बरामद हुए हैं। पुलिस उप महानिरीक्षक विजय अग्रवाल ने वास्तविक मालिकों को दस्तावेज परीक्षण के बाद मोबाइल लौटाए। 
विज्ञापन


दुर्ग जिले में गुम मोबाइल फोन के संबंध में लगातार शिकायतें दर्ज कराई जा रही थीं। गुम मोबाइलों की पतासाजी कर प्रार्थियों को सौंपने हेतु निर्देश दिए गए थे। जिसके परिपालन में क्राइम ब्रांच के डीएसपी के मार्गदर्शन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना प्रभारियों ने यह अभियान चलाया। वर्ष 2024, 2025 और 2026 में गुम हुए मोबाइलों को सीईआईआर पोर्टल से ट्रेस किया गया। टीम ने अथक मेहनत एवं लगन से काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट टीम ने दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा और रायपुर सहित अन्य राज्यों से भी मोबाइल बरामद किए। कुल 201 मोबाइल फोन विभिन्न कंपनियों के थे। इनकी अनुमानित कीमत तकरीबन 41 लाख रुपये थी। पुलिस उप महानिरीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि आज लगभग 60 लाख रुपये के 201 मोबाइल वितरित किए जा रहे हैं।


गुम मोबाइल फोन बरामद करना पुलिस की एक सतत प्रक्रिया है। साल भर के भीतर यह चौथा बार है जब गुम मोबाइल बरामद कर वितरित किए गए हैं। दुर्ग पुलिस ने अब तक करीब 800 गुम मोबाइल बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल के आईएमईआई नंबरों की सूची दुर्ग पुलिस के सोशल मीडिया पृष्ठ पर अपलोड की जा रही है। संबंधित मोबाइल स्वामी एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट कार्यालय भिलाई से अपना मोबाइल प्राप्त कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed