फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Durg Lok Sabha Seat BJP and Congress candidates will file nomination today

Durg Lok Sabha Seat: भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी आज भरेंगे नामांकन, ये नेता रहेंगे मौजूद

Mon, 15 Apr 2024 02:47 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 15 Apr 2024 02:47 PM IST
सार

सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल और कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इन दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों के साथ इनके कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
Durg Lok Sabha Seat BJP and Congress candidates will file nomination today
के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल व कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में दुर्ग लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के पहले दुर्ग लोकसभा के 9 विधानसभा तमाम भाजपा कार्यकर्ता मानस भवन में इकट्ठा होंगे। इसके बाद एक आम सभा भी होगी। इस नामांकन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय डिप्टी सीएम अरुण साव व विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह समेत अपने मंत्री मंडल के साथ मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी भी दाखिल करेंगे नामांकन
वहीं, दुर्ग लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू भी आज नामांकन दाखिल करेंगे। दुर्ग के गंजमंडी में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं एकत्रित होने के बाद रैली के रूप में दुर्ग कलेक्ट्रेट पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू नामांकन दाखिल करेंगे।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ये नेता रहेंगे मौजूद
इस रैली में कांग्रेस के छग प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत अन्य विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। वहीं, नौ विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस पदाधिकारी, एनएसयूआई व सभी विंग के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed