फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Durg in gold and silver factory, fire started due to electric scooter charging, three people trap

Durg: सोने चांदी की फैक्ट्री में तबाही, इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्जिग से लगी आग, तीन लोग फंसे, करोड़ों का नुकसान

Wed, 18 Sep 2024 03:25 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 18 Sep 2024 03:25 PM IST
सार

 दुर्ग में  सोने चांदी की एक फैक्ट्री में आग लगने से तीन कामगार फंसे, जिन्हें सुरक्षित निकालने के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया,लेकिन फैक्ट्री पूरी तरह से जल गया जिससे फैक्ट्री के मालिक को करोड़ों का नुकसान हुआ।

विज्ञापन
Durg in gold and silver factory, fire started due to electric scooter charging, three people trap
सोने-चांदी की फैक्ट्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग  सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मकान में देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने से वहां काम करने वाले तीन लोग अंदर ही फंस गए। आग की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जहां सबसे पहले चौथे मंजिल पर फंसे तीन लोगों का रेस्क्यू किया और उसके बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


दुर्ग सिटी कोतवाली थाना प्रभारी विजय यादव ने बताया कि गवली पारा में देर रात आग लगाने की सूचना मिली थी जहां उपयुक्त मकान में सोने चांदी की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। जिस फैक्ट्री में आग लगी। जहां सबसे ऊपर मंजिल पर कारीगर रहते थे जो इस आग की वजह से ऊपर फंसे हुए थे जिन्हे पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने छत तोड़कर बाहर सुरक्षित निकला गया। इसके बाद दमकल की टीम आग बुझाने में जुट गई।दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


आग लगाने का कारण ग्राउंड फ्लोर पर  इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्जिग पर लगाया हुआ था अचानक शार्ट सर्किट हुआ है स्कूटर में आग लग गई जो धीरे धीरे पूरी बिल्डिंग को आग की चपेट में ले लिया इस आग से फैक्ट्री मालिक को करोड़ों रुपए का नुकसान की संभावना जताई जा रही है एक मकान में सोने चांदी के जेवरात तैयार करने वाली कीमती मशीन लगी हुई थी और साथ ही सोना चांदी के जेवरात भी जलकर खाक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed